मुंबई। वरिष्ठ और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मीडिया में अचानक उनके मौत की खबर प्रसारित होने पर उनकी पत्नी अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने आज सुबह लगभग पौने 10 बजे एक्स हैंडल पर इस पर कड़ा विरोध जताया और अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर का खंडन किया।
हेमा मालिनी ने एक्स पर लिखा, जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर हो रहा है और वह ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।
अभिनेत्री ने लोगों से अपील की है कि इन पलों में सब लोग उनकी निजता का पूरा सम्मान और ख्याल रखें। इस बारे में ईशा देओल ने भी अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मीडिया गलत खबर फैलाने की तेजी में हैं। मेरे पिता स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। पापा की जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थनाओं के लिए थैंक्यू।
You may also like

महंगी फेयरनेस क्रीमे हुई फेल? चेहरे पर जरा भी ग्लो नहीं, रोजाना गर्म पानी में डालकर पिएं 1 चीज, चमकेगा चेहरा

साइबर जालसाज़ों ने की व्यापारी से 53 लाख की ठगी...

अनूपपुर: ठंड में बदला स्कूलों का समय, सुबह 9:30 बजे से संचालित होंगे विद्यालय

अंगोला की यात्रा संपन्न कर बोत्सवाना के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहते हुए रवींद्र जडेजा ने झेला था एक साल का बैन




