उज्जैन। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार और फिल्म केजीएफ से रातों रात प्रसिद्ध हुए फिल्म अभिनेता यश सोमवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां वे भस्म आरती में शामिल हुए। इस दाैरान अभिनेता यश पूरी तरह भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए।
केजीएफ के स्टार अभिनेता यश साेमवार सुबह चार बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। वे तड़के मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ कुछ कुछ मित्र भी रहे। यश मंदिर में धोती और सोला पहनकर पहुंचे थे। मस्तक पर चंदन का तिलक लगाकर यश करीब दो घंटे तक भगवान महाकाल के आरती में रमे हुए दिखाई दिखाई दिए। भगवान की आरती के पश्चात यश ने मंदिर की देहरी से दर्शन किए। इस दौरान आकाश पुजारी द्वारा पूजन-पाठ कर जल अर्पित किया गया। महाकाल मंदिर समिति की ओर से यश को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। दर्शन के बाद यश ने कहा कि बहुत खुशी हुई जिस तरह से अच्छे से दर्शन हुए भक्त को जो चाहिए सब मंदिर में मिल रहा है। यहां की पॉजिटिव एनर्जी अलग है, भगवान महाकाल का आशीर्वाद सब पर बना रहे।
You may also like
तेजी से पूरा हो रहा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, मुंबई में स्टेशन निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार
वानखेड़े में रोहित शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी ने बनाया नया रिकॉर्ड: धवन, कोहली और धोनी को पछाड़ा
भारत में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 94.5 करोड़ हुई
पत्नी के फोन पर मिस्डकॉल करना युवक को पड़ा महंगा, गुस्सैल पति को पत्नी ने ऐसे सिखाया सबक ι
ममता बनर्जी के शासन में हिंदुओं पर जुल्म की सभी हदें पार : डॉ. कृष्ण मिड्डा