मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के कामशेत इलाके में पुराने मुंबई-पुणे हाइवे पर मंगलवार को सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में दस लोग घायल हो गए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की छानबीन कामशेत पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस निरीक्षक शंकर पाटिल ने बताया कि को नवी मुंबई स्थित उरण तहसील के बसवी गाँव से श्रद्धालू पंढरपुर पैदल जा रहे थे। यह सभी लोग सोमवार रात को कामशेत के भैरवनाथ मंदिर में रुके थे। मंदिर से पैदल चलते हुए सभी श्रद्धालू आज सुबह पुराने मुंबई -पुणे हाईवे पर जा रहे थे। अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने इन श्रद्धालुओं को कुचल दिया और फरार हो गया। इस घटना में एक महिला श्रद्धालू कामंजुला तांदेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी महावीर अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायलों में चार श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में फरार कंटेनर चालक की तलाश जारी है।
You may also like

थम्मा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 123.95 करोड़ का आंकड़ा पार किया

आचार्य कृपलानी स्मृति व्याख्यान-2025 : आपातकाल में कृपलानी जी की भूमिका पर चर्चा

आयुर्वेद में भांग के अद्भुत लाभ: जानें कैसे यह पौधा है फायदेमंद

पति ने पत्नी की याद में बनवाया अनोखा मंदिर, चर्चा का विषय बना

निठारी नरसंहार कांड का आरोपित सुरेंद्र कोली लुक्सर जेल से बुधवार को हो सकता है रिहा





