Next Story
Newszop

Rajasthan Weather Alert: नागौर और सवाई माधोपुर में तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी, जाने आपने जिले के मौसम का हाल

Send Push

राजस्थान के लोगों को अब मानसून की बारिश का इंतजार है, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में आंधी और बादलों के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन कुछ जिलों में लोग अभी भी गर्मी से बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मानसून की निर्धारित तिथि 20 जून थी, लेकिन इस बार यह तय समय से करीब 15 दिन पहले आगे बढ़ रहा है। जिसके कारण संभावना है कि यह तय समय से पहले ही प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

जैसलमेर में तापमान 40 डिग्री के पार

मौसम विभाग की ओर से जारी दैनिक आंकड़ा रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 33 मिमी बारिश पोखरण (जैसलमेर) में दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर लू दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दर्ज किए गए प्रेक्षणों के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में हवा में नमी की औसत मात्रा 20 से 60 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।

मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अजमेर में 39.8 डिग्री, अलवर में 35.5 डिग्री, जयपुर में 35.7 डिग्री, सीकर में 36.5 डिग्री, कोटा में 41.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 39.8 डिग्री, बाड़मेर में 41.4 डिग्री, जैसलमेर में 43.6 डिग्री, जोधपुर में 40.4 डिग्री, बीकानेर में 42.2 डिग्री, चूरू में 39.9 डिग्री और श्रीगंगानगर में 42.4 डिग्री तथा माउंट आबू में 27.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार नागौर, सवाई माधोपुर जिलों और आसपास के इलाकों में आंधी/हल्की बारिश/बिजली चमकने/तेज सतही हवा (हवा की अपेक्षित गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

राजस्थान में कब आएगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मानसून के आगमन की निर्धारित तिथि 20 जून थी, लेकिन इस बार यह निर्धारित समय से करीब 15 दिन पहले आगे बढ़ रहा है। मौजूदा गति को देखते हुए संभावना है कि जून के पहले सप्ताह तक मानसून राजस्थान में प्रवेश कर सकता है।

Loving Newspoint? Download the app now