लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने 36 रन पर दो और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने 34 रन पर दो विकेट लेकर गुजरात के बढ़ते कदमों पर ब्रेक लगाई। बिश्नोई ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर सुदर्शन को और आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को आउट कर लखनऊ की वापसी कराई जबकि शार्दुल ने आखिरी ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड और राहुल तेवतिया के विकेट झटके।
सुदर्शन ने 37 गेंदों पर 56 रन में सात चौके और एक छक्का लगाया। गिल ने 38 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। जोस बटलर ने 16, रदरफोर्ड ने 22 और शाहरुख खान ने नाबाद 11 रन बनाये।
अंतिम आठ ओवर में एलएसजी ने सिर्फ 60 रन दिए। पहले 12 ओवरों के बाद जीटी की टीम ने 120 रन बना लिए थे। उसके बाद एलएसजी के गेंदबाजों ने कमाल की वापसी की। गिल और सुदर्शन ने अच्छी पारी खेली। उन्होंने एक विशाल स्कोर की नींव रखी थी लेकिन उसके बाद शायद पिच थोड़ी धीमी हुई। हालांकि पिच अभी भी बल्लेबाजी के लिए ठीक ही लग रही है।
सुदर्शन ने 37 गेंदों पर 56 रन में सात चौके और एक छक्का लगाया। गिल ने 38 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। जोस बटलर ने 16, रदरफोर्ड ने 22 और शाहरुख खान ने नाबाद 11 रन बनाये।
Also Read: Funding To Save Test Cricket
Article Source: IANS
You may also like
चौथे अंपायर से विवाद के लिए डीसी बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल पर जुर्माना
वक्फ कानून का उद्देश्य उसकी संपत्तियों पर अनाधिकृत कब्जे को समाप्त करना: अनिल राजभर
2024 में एग्रीफूड टेक सेक्टर के लिए निवेश हासिल करने में विकासशील देशों में शीर्ष पर रहा भारत: रिपोर्ट
SBI Small Cap Fund: Services और Financials में बढ़ती हिस्सेदारी
क्या Gujarat Titans के खिलाफ मैच खेल पाएंगे Faf du Plessis? सुनिए क्या बोले DC के कैप्टन Axar Patel