यूएई ने भारतीय टीम को जीत के लिए 58 रन का लक्ष्य दिया था। अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने 4.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया।
भारत का 9 विकेट से जीतना रिकॉर्ड नहीं है।
दरअसल, भारतीय टीम ने 93 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में इतनी गेंद शेष रहते किसी भी टीम ने जीत हासिल नहीं की है। भारतीय टीम पूर्ण सदस्य देश के रूप में टी20 फॉर्मेट वाले एशिया कप में सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है। ओवर ऑल सूची में भारतीय टीम का स्थान दूसरा है। पहले स्थान पर इंग्लैंड है। 2024 में इंग्लैंड ने ओमान को 101 गेंद शेष रहते हराया था।
भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी एक खास सूची में अपना नाम दर्ज कराया। अभिषेक पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बने। अभिषेक से पहले यह उपलब्धि रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन हासिल कर चुके हैं।
मैच पर नजर डालें तो भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। यूएई भारतीय गेंदबाजों के सामने 13.1 ओवर में मात्र 57 रन पर सिमट गई। आलिशान शराफू ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। वहीं, कप्तान मुहम्मद वसीम ने 19 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका। टी20 अंतर्राष्ट्रीय में यूएई का यह न्यूनतम स्कोर है।
भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी एक खास सूची में अपना नाम दर्ज कराया। अभिषेक पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बने। अभिषेक से पहले यह उपलब्धि रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन हासिल कर चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score58 रन के लक्ष्य को भारत ने 4.3 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक और गिल ने 3.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। इस स्कोर पर अभिषेक शर्मा 16 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर उतरे सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ मिलकर भारत को 9 विकेट से जीत दिला दी। भारत ने 4.3 ओवर में 1 विकेट पर 60 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीता। गिल 9 गेंद पर 20 जबकि सूर्या 2 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
Article Source: IANSYou may also like
Rajasthan: डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने डोटासरा के लिए बोल दी ये बड़ी बात, सुनकर कांग्रेस खो देगी...
Cash through UPI: ATM कार्ड भूल जाइए... अब मोबाइल से ही निकाल सकेंगे पैसे, UPI के जरिए कैश लेना होगा आसान
Duleep Trophy: आरसीबी को आईपीएल चैम्पियन बनाने के बाद रजत पाटीदार ने जीता अब ये बड़ा खिताब
SAIL Vacancy 2025: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में MBBS वालों की भर्ती, 65 साल से ऊपर वाले भी योग्य, इसी महीने इंटरव्यू
Abhishek Sharma ने रचा इतिहास, दुबई में पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की कुटाई करके तोड़ा टीम इंडिया के गब्बर का महारिकॉर्ड