नई दिल्ली। एक युवक ने अपने शरीर में जिंक की मात्रा बढ़ाने के उद्देश्य से 39 सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े निगल लिए। उसके परिवार वालों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और उसे सिक्के खाने की आदत हो गई है।
दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने 26 वर्षीय युवक के पेट से ये सभी वस्तुएं निकालीं। युवक को जब पेट में तेज दर्द हुआ, तब उसे अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पेट में कुछ असामान्य वस्तुएं देखीं।
सूत्रों के अनुसार, युवक ने जिंक की कमी को पूरा करने के लिए ये सिक्के और चुंबक निगले थे। अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉक्टर तरुण मित्तल ने बताया कि एक्स-रे में सिक्कों जैसी चीजें दिखाई दीं। इसके बाद सीटी स्कैन से पता चला कि आंत में रुकावट हो रही है।
सर्जरी के दौरान, डॉक्टरों ने पाया कि सिक्के और चुंबक छोटी आंत में दो अलग-अलग लूपों में फंसे हुए थे। चुंबकीय प्रभाव ने इन लूपों को एक साथ खींच लिया था, जिससे समस्या बढ़ गई। अंततः डॉक्टरों ने सर्जरी कर सभी सिक्के और चुंबक निकाले। इनमें एक रुपये, दो रुपये और पांच रुपये के कुल 39 सिक्के शामिल थे। मरीज को इलाज के सात दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
You may also like
45W बनाम 120W चार्जिंग: कौन सा विकल्प आपकी बैटरी के लिए सुरक्षित है?
KIA इंडिया का फेस्टिवल ऑफर: Seltos, Carens और Clavis पर आकर्षक डिस्काउंट
MobiKwik एप पर बड़ा खेल, रातोंरात करोड़पति बने लोग, निकाल लिए कैश, सुबह हुआ ये हाल!
प्रियंका चाहर चौधरी बनेंगी नागिन 7 की नई इच्छाधारी नागिन
जीवन का असली स्कोरकार्ड: कुंडली के चतुर्थ भाव से जानें सुख-शांति और कठिनाइयों का खेल