बिहार के बेगूसराय में एक ट्रिपल मर्डर की घटना में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जबरिया शादी के बाद दुल्हन नीलू कुमारी अपने पिता उमेश यादव और भाई राजेश यादव के साथ पति हिमांशु यादव के घर गई थी। लेकिन हिमांशु ने नीलू को अपने पास रखने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर हिमांशु ने तीनों को गोली मार दी।
इस मामले में कुल 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने अभिषेक कुमार यादव और जुबैश यादव नाम के दो आरोपियों को पकड़ा है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहुक गांव में हुई।
पुलिस के अनुसार, यह वारदात शनिवार शाम को हुई। उमेश यादव अपनी बेटी नीलू और बेटे के साथ नीलू की ससुराल गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उमेश वहां पहुंचे, तो ससुराल वालों के साथ झगड़ा हो गया।
गांव के मुखिया सुबोध कुमार यादव ने बताया कि यह मामला पकड़ुआ शादी का है, जिसमें लड़कों को अगवा कर उनकी इच्छा के खिलाफ शादी कराई जाती है। यही कारण है कि नीलू कुमारी के ससुराल वाले शादी के दो साल बाद भी उसे अपने घर नहीं ले जा रहे थे।
You may also like
जब 1500 वर्ष पुरानी मूर्ति का हुआ CT Scan', तो रिपोर्ट देख कर डॉक्टर्स की आँखें भी फटी रह गई ⤙
SSC EXAM में पूछा, कौन सी चीज है जिसको लड़कियां खाती भी है और पहनती भी है ? ⤙
बैंक से 21 अरब का लोन लेने वाला शख्स बना सबसे बड़ा फ्रॉडिस्ट
गंजेपन के पीछे का सच: सिर्फ पुरुष ही क्यों होते हैं शिकार?
इंडोनेशिया में एक लड़का साल से अंडे दे रहा है, डॉक्टर्स भी हुए हैरान ⤙