भारतीय संस्कृति में बड़े बुजुर्गों के पैर छूने की परंपरा को सम्मान और शिष्टाचार का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, वैदिक ग्रंथों में कुछ विशेष व्यक्तियों के पैर छूने से मना किया गया है। यदि कोई ऐसा करता है, तो उसे पाप का भागी बनना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों के पैर नहीं छूने चाहिए।
मंदिर में न छुएं किसी के चरण
यदि आप मंदिर में पूजा करने गए हैं और वहां कोई सम्मानित व्यक्ति या बुजुर्ग मिलते हैं, तो उनके पैर नहीं छूने चाहिए। इसका कारण यह है कि मंदिर में भगवान से बड़ा कोई नहीं होता। इस प्रकार, भगवान के सामने किसी व्यक्ति के पैर छूना ईश्वर और मंदिर का अपमान माना जाता है।
सोए हुए व्यक्ति के चरण स्पर्श न करें
जब कोई व्यक्ति सो रहा हो, तो उसके पैर नहीं छूने चाहिए। ऐसा करने से उस व्यक्ति की उम्र कम होने की मान्यता है। वैदिक शास्त्रों के अनुसार, केवल मृत व्यक्ति के पैर लेटे हुए अवस्था में छुए जा सकते हैं।
श्मशान से लौटे व्यक्ति के पैर छूने से बचें
यदि कोई व्यक्ति अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौटता है, तो उसके पैर नहीं छूने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वह व्यक्ति अशुद्ध होता है। स्नान करने के बाद ही उसके चरण स्पर्श किए जा सकते हैं।
पत्नी के न छुएं चरण
शास्त्रों के अनुसार, पत्नी को अपने पति के चरण छूने चाहिए, जिससे परिवार का सौभाग्य बढ़ता है। लेकिन पति को पत्नी के पैर नहीं छूने चाहिए, क्योंकि इससे परिवार पर संकट आ सकता है।
बेटी से न छुआएं पैर
धार्मिक विद्वानों के अनुसार, पिता को अपनी बेटी, भतीजी, नातिन या पोती के पैर नहीं छूने चाहिए। ये सभी देवियों के बाल रूप माने जाते हैं, और उनके चरण स्पर्श करने से पाप का भागी बनना पड़ सकता है।
You may also like
पेट में बार-बार गैस बन रही है? इन 2 चीजों को कहें अलविदा, नहीं तो हो जाएगी बड़ी मुसीबत!
वाह री किस्मत! खुली थी 75` लाख की लॉटरी महिला ने कूड़ा समझकर फेंक दिया बाहर जाने फिर क्या हुआ
IND vs WI 2025: वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए क्यों नहीं चुने गए ऋषभ पंत, यहां जानें बड़ी वजह
OMG! पेट में हुआ दर्द तो युवक को हॉस्पिटल में करवाया भर्ती, पेट में मिले 29 स्टील के चम्मच और 19 टूथब्रश, डॉक्टर्स भी हैरान
Rashifal 26 sep 2025: इन राशियों के जातकों के लिए अच्छा होगा दिन, ऊर्जा, उत्साह के साथ मिलेंगे नए अवसर, जाने राशिफल