शनिदेव न्याय के देवता कहलाते हैं। वह लोगों के कर्मों के आधार पर उन्हें शुभ या अशुभ फल देते हैं। ऐसे में हर कोई शनिदेव को प्रसन्न करने में लगा रहता है। शनिवार का दिन शनिदेव को खुश करने के लिए काफी अहम होता है। इस दिन यदि कुछ खास उपाय किए जाए तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
दुख दूर करने के लिए शनिवार के उपाय
दुख हर इंसान के जीवन में होते हैं। हालांकि कई बार ये दुख एक के बाद एक आते ही रहते हैं। सुख का नामोनिशान नहीं दिखता है। यदि आपके जीवन में भी बहुत सी परेशानियाँ हैं तो कुछ खास उपायों को कर आप अपने दुखों का अंत कर सकते हैं। इसके लिए आपको शनिवार के दिन कुछ खास उपाय कर शनिदेव को प्रसन्न करना होगा।
शनिवार के दिन शनि मंदिर जाएं। यहां शनिदेव के सामने सरसों और काले तिल के तेल के दो अलग-अलग दीपक प्रज्वलित करें। इससे आपको शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दीपक जलाने के बाद मंदिर में बैठकर शनि चालीसा का पाठ करें। यदि आप किसी शनिवार मंदिर नहीं जा पाएं तो अपने घर पर ही शनिदेव की प्रतिमा के सामने यह उपाय कर सकते हैं। इससे आपके सभी दुख दर्द समाप्त हो जाएंगे। यह उपाय आपको कम से काम 7 शनिवार तक करना है।
भाग्य ऐसी चीज है जो अच्छा हो तो भिखारी भी राजा बन जाता है। वहीं दुर्भाग्य पीछे लग जाए तो करोड़पति भी रोड पर आ जाता है। यदि आप अपनी किस्मत के तारें चमकाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन कुछ खास उपाय कर सकते हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । इन उपायों को करने के बाद आपका दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाएगा। शनिदेव आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखेंगे।
शनिवार के दिन बंदरों को गुड़ और चने खिलाना चाहिए। वैसे आप चाहें तो ये काम मंगलवार के दिन भी कर सकते हैं। मंगलवार और शनिवार को ही शनिदेव के साथ हनुमानजी की पूजा भी करनी चाहिए। हनुमानजी खुश हुए तो शनिदेव अपनेआप खुश हो जाएंगे। क्योंकि एक बार हनुमानजी ने शनिदेव को रावण के चंगुल से आजाद किया था।

इसके अलावा आप शनिवार के दिन पिंजरे समेत एक तोता भी ला सकते हैं। इसके बाद इस पिंजरे से तोते को आजाद कर दें। कहा जाता है कि यह तोता जितनी दूर तक उड़ेगा, उतनी अच्छी आपकी किस्मत होगी। इसके साथ ही आप शनिवार के दिन कौओं को दाना पानी देकर भी अपनी बुरी किस्मत से पूछा छुड़ा सकते हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान: शनिवार के दिन मांस, शराब या कोई भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही शनिवार को बाल, नाखून काटने से भी बचना चाहिए। इस दिन किसी बड़े बुजुर्ग का दिल दुखाना भी ठीक नहीं माना जाता है।
You may also like
Action On Pakistan: पाकिस्तान का एक और घुसपैठिया गिरफ्तार, पड़ोसी देश को अपने दोस्तों से मिलने वाली हर तरह की मदद पर भी भारतीय एजेंसियों की नजर
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म! ऑर्थो डॉक्टर पर गंभीर आरोप, महिला डॉक्टर ने सुनाई आपबीती
डीसी कभी प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम लगती थी, लेकिन अब खतरे में : चावला
समदंर किनारे दौड़े टाइगर श्रॉफ, फिटनेस देख फैंस बोले- 'एकदम कड़क'
योगी सरकार का 'संभव' अभियान, बच्चों के पोषण स्तर में हुआ प्रभावी सुधार