इस्लामाबाद। पाकिस्तान का समय सच में बहुत खराब चल रहा है। वह दो मोर्चों पर लड़ाई से जूझ रहा है। एक भारतीय सेना उसको सबक सिखा रही है, तो दूसरी तरफ बलूच लिबरेशन आर्मी उसकी नाक में दम किए हुए हैं। जी हां, बलूच आर्मी ने रिमोट कंट्रोल के जरिए आईईडी से पाकिस्तान की सेना पर बड़ा हमला किया है। उसने पाकिस्तानी सैनिकों से भरी गाड़ी को बम से उड़ा दिया है, जिसमें 12 सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई।
पाकिस्तानी सैनिक बलूचिस्तान के बोलन जिले के मच कुंड इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक बड़ा धमाका हुआ और चारों तरफ 12 सैनिकों की लाशें बिछ गईं। हमला इतना खतरनाक था कि उनके शवों के चिथड़े उड़ गए।
गश्त कर रहे थे पाकिस्तानी सैनिक
7 मई 2025 को शोरकंद क्षेत्र में पाकिस्तानी सैनिकों का काफिला गश्त कर रहा था। इस दौरान बीएलए का विशेष टैक्टिकल ऑपरेशंस स्क्वाड ने आईईडी से सैनिकों से भरी गाड़ी पर हमला कर दिया, जिससे एक तेज धमाका हुआ। पूरी गाड़ी नष्ट हो गई। उसमें बैठे सैनिकों के शव हवा में उड़ गए थे।
बलूचिस्तान में लंबे समय से चल रही है जंग
पाकिस्तानी सैनिकों पर बलूच आर्मी के हमले बड़ गए हैं। आपको बता दें कि बलूचिस्तान लंबे समय से अशांत चल रहा है। बलूचों पर पाकिस्तानी सैनिकों जुल्म किसी से छिपा नहीं है। अब इन्हीं जुल्मों का हिसाब बराबर करने के लिए उन्होंने हथियार उठा लिए हैं।
पाकिस्तानी सेना ने पिछले हफ्ते एक दावा किया था कि बलूचिस्तान प्रांत में 2 अलग-अलग जगहों पर उसने 10 बलूच आर्मी के जवानों को मार गिराया है।
पाकिस्तानी सेना पर लगातार हमले कर रही बलूच आर्मी
पाकिस्तानी सेना पर बलूच लिबरेशन आर्मी का हमला पिछले कुछ सालों में बहुत तेज हो गया है। इसका नुकसान पाकिस्तानी सैनिकों को अपनी जान गंवा कर उठाना पड़ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो पाकिस्तानी सैनिक बलूचिस्तान में जाने तक से घबराते हैं।
मार्च में ही बलूच लिबरेशन आर्मी के जवानों ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस का अपहरण कर लिया था, जिसमें 440 यात्री सवार थे। उनके इस हमले में कई दर्जनों पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी।
स्थानीय बलूच नेता लगातार पाकिस्तान की सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं कि वह बलूचिस्तान की कीमती खनिज संपदा को अपने फायदे के लिए बेच रही है। इसका दोहन कर रही है। उसके बावजूद भी हमारे साथ भेदभाव किया जाता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। ।
You may also like
Tight Jeans : क्या आप टाइट जींस पहनकर फैशनेबल बने रहना पसंद करते हैं? प्राइवेट पार्ट्स के लिए हो सकता है खतरनाक, जानें कैसे
दो लड़कियों को आपस में हो गया प्यार, करने लगी शादी करने की जिद, जानें फिर क्या हुआ ˠ
भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव, पड़ोसी देश किसके साथ?
Crude Oil Reseres: मालामाल होगा भारत, यूपी के इस जिले में मिला कच्चे तेल का भंडार! खुदाई शुरू ˠ
IPL 2025: प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी पचास से रचा इतिहास, विराट कोहली के महारिकॉर्ड की बराबरी की