Samdhi Samdhan Love Story: यूपी के अलीगढ़ का सास-दामाद वाला मामला अभी थमा भी नहीं है कि अब बदायूं से नई कहानी निकलकर सामने आ रही। बदायूं की 4 बच्चों की मां का दिल अपने ही समधी पर आ गया। फिर क्या था दोनों ने लोकलाज और परिवार की इज्जत का लिहाज नहीं किया और फरार हो गए। महिला का पति दूसरे शहर में ट्रक ड्राइवर का नौकरी करता था, इधर पीठ पीछे पत्नी ने इतना बड़ा गुल खिला दिया।
आधी रात में आता थामहिला की इस करतूत से लोग हैरान हैं। हर तरफ इसी बात की चर्चा हो रही है। लोग कह रहे कि ये दोनों तो सास-दामाद से भी आगे निकले। मामला चर्चा में तब आया जब सुनील कुमार नाम के व्यक्ति ने थाने में अपनी पत्नी ममता की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। पति ने बताया कि उसकी पत्नी ममता का अपनी ही बेटी के ससुर के साथ चक्कर चलता था। जब वह घर पर अकेली रहती थी तो आधी रात में समधी आता था। रात 12 बजे आकर सुबह होते ही चला जाता था। अब महिला घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई है।
रात भर नहीं खुलता था दरवाजामहिला का बेटा सचिन बताता है कि जब पापा घर पर नहीं होते थे तो मम्मी दीदी के ससुर को घर बुलाती थीं। इसके बाद बच्चों को दूसरे कमरे में भेज देती थी। रात भर दरवाजा तक नहीं खोलती थीं। अगली सुबह ही गेट खुलता था। हमने कई बार पूछा कि कमरा क्यों बंद करती हैं तो मम्मी डांट देती थी। महिला की बेटी की शादी 2022 में हुई थी। पड़ोसियों का कहना है कि समधी रात में देर से आता था और सुबह होते ही चला जाता था इस वजह से आसपास के लोगों को शक नहीं हुआ।
You may also like
चुटकी भर नमक है चमत्कारी बना देगा आपको करोड़पति, जानिए कैसे ∘∘
गुरुवार का दिन इन राशि वाले जातको के लिए रह सकता है बेहद खास…
IMD Weather Alert: Heatwave Warning for UP, MP, Rajasthan, and More as Temperatures Soar by Up to 6°C
शरीर के इन 5 अंगों में कहीं भी है तिल तो भाग्यशाली हैं आप, जरुर जानिए ∘∘
कौन हैं राजस्थान की ये IAS बेटी, जिनका आज PM मोदी करेंगे सम्मान, पहले राष्ट्रपति बढ़ा चुकी हैं मान