हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में रविवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के लुदरेड़ गांव में भतीजे ने चाचा का चाकू मारकर मर्डर कर दिया।
हत्याकांड को तब अंजाम दिया, जब चाचा सुबह 8 बजे अपने घर से काम पर जा रहा था। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी लुदरेड़ के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोप में सुखविंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या आरोपित सखुविंदर की उम्र 28 साल बताई जा रही है व वह अभी कुंवारा है व कुछ भी नहीं करता है।
बताया जा रहा अशोक कुमार अपने दो भाइयों के साथ ही रहता था। हाल ही में सरकारी योजन के तहत उनका नया मकान बना था। अशोक कुमार अपनी दो बेटियां और पत्नी के साथ यही रह रहा था।
जमीन विवाद बताई जा रही हत्या की वजह
हत्या के पीछे कारण जमीनी विवाद बताया का रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हत्यारोपित के परिवार को हाल ही में फोरलेन में जमीन आने पर मुआवजा भी मामा की और से मिला था। उनका वहां भी मकान है।
You may also like
Women's World Cup 2025: फैंस की उपस्थिति में प्रतियोगिता की हुई शानदार शुरुआत, तोड़े कई रिकॉर्ड
e-स्कूटर बेचकर आगे निकली ये कंपनी, Ola-Ather का हुआ ये हाल, बजाज भी रही पीछे
एशिया कप में शून्य पर सवार था पाकिस्तान का यह खिलाड़ी, अब हार्दिक पंड्या से छीन लिया टी20 रैंकिंग में नंबर-1 का ताज
बच्चों को कान पकड़कर उठक-बैठक क्यों लगवाई` जाती है? जाने इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण
सपा नेता आजम खान का बयान, आरोपों में भ्रष्टाचार का नाम नहीं