Next Story
Newszop

Health Tips- क्या सीढ़ियां चढ़ने पर घुटनों में होता हैं दर्द, तो शरीर में हो गई हैं इस विटामिन की कमी

Send Push

By Jitendra Jangid- दोस्तो आपने अपने आसपास कई लोगो को देखा होगा कि वो सीढियां चढ़ते ही घुटनों के दर्द से परेशान होने लगते है, यह दर्द अक्सर आपके शरीर की ओर से एक संकेत होता है कि कुछ कमी है—खासकर जब हड्डियों के स्वास्थ्य की बात आती है। हड्डियों और घुटनों के दर्द का कारण विटामिन डी की कमी हो सकती हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में-

image

हड्डियों के लिए विटामिन डी क्यों ज़रूरी है

हड्डियों को मज़बूत बनाता है: विटामिन डी हड्डियों को मज़बूत और स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है।

कैल्शियम और फ़ॉस्फ़ेट का अवशोषण: यह शरीर को कैल्शियम और फ़ॉस्फ़ेट, जो हड्डियों के घनत्व के लिए दो ज़रूरी खनिज हैं, को अवशोषित करने में मदद करता है।

हड्डियों की समस्याओं से बचाव: विटामिन डी की कमी से हड्डियाँ कमज़ोर हो सकती हैं, बार-बार दर्द हो सकता है और यहाँ तक कि समय से पहले फ्रैक्चर भी हो सकते हैं।

विटामिन डी की कमी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याएँ

वयस्कों में: ऑस्टियोमलेशिया (हड्डियों का नरम होना) हो सकता है जिससे दर्द और कमज़ोरी हो सकती है।

बच्चों में: इसकी कमी से रिकेट्स हो सकता है, एक ऐसी स्थिति जिसमें हड्डियाँ नरम और विकृत हो जाती हैं।

अन्य समस्याएँ: लगातार जोड़ों में दर्द और हड्डियों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाना।

image

विटामिन डी के प्राकृतिक स्रोत

इसकी कमी को पूरा करने के लिए, अपने आहार में इन खाद्य पदार्थों को शामिल करें:

वसायुक्त मछली (जैसे सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन)

अंडे की जर्दी

दूध और दही

एवोकाडो

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]

Loving Newspoint? Download the app now