लाइव हिंदी खबर :- दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखते हुए कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ते अपराधों के बावजूद सरकार निष्क्रिय बनी हुई है।
आतिशी ने अपने पत्र में कहा कि यदि मुख्यमंत्री जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ हैं तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने बीजेपी की “चार इंजन वाली सरकार” पर भी निशाना साधा और कहा कि केंद्र, एलजी, दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार सभी मिलकर भी राजधानी को सुरक्षित नहीं बना पा रहे। पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है।
You may also like
`पेट्रोल` पंप पर फ्री मिलती है ये 9 चीजें तेल भरवाने के साथ जरूर जान लें कार-बाइक सवार
आखिर क्यों पीएम मोदी ने शहबाज को सुनाई खरी खोटी, SCO नेताओं का भी मिला समर्थन, जानें क्या है पूरा मामला?
IOCL Apprentice Recruitment 2025: 537 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी जानकारी
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का पहला गाना 'बिजुरिया' कब होगा रिलीज? वरुण धवन ने खास अंदाज में बताया
iPhone 17 में नहीं मिलेगा सिम स्लॉट, इस देश के लोगों को यूज करनी होगी eSim