लाइव हिंदी खबर :- गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हो गए हैं, मुख्यमंत्री अगले एक सप्ताह तक के शिमला में जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे| वह अपने परिवार के साथ निजी दौरे पर लंदन गए हुए हैं| सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अपनी बड़ी बेटी कामुन के एडमिशन के लिए लंदन गए हुए हैं।
सीएम सुक्खू अब बेटी के एडमिशन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही वापस अपने राज्य आएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू प्रत्येक शुक्रवार को जनता से मिलते हैं। ऐसे में यानी आज शुक्रवार को लोग मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाएंगे। बताया जा रहा है कि सीएम के 25 से 26 सितंबर तक वापस आने की संभावना है।
शिमला से दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों और सभी जिले के डीसी-एसपी से मीटिंग की। जिसमें उन्होने सभी को सख्त आदेश दिए। आपदा प्रभावित इलाको में राहत एवं पुनर्वास को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के अब वापस लौटने के बाद ही कुछ बडे फैसले देखने को मिल सकते हैं।
You may also like
रोमन रेंस नहीं इस पूर्व चैंपियन के साथ होगा जॉन सीना का आखिरी मुकाबला, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे दंग
2 कारों की जोड़ी ने किया कमाल, Tata को कर दिया मालामाल, पहली नंबर 1, दूसरी भी टॉपर
रातों-रात नहीं आता हार्ट अटैक! स्मोकिंग और` कोलेस्ट्रॉल के अलावा, ये छोटी चीज़ें भी बढ़ा देती हैं खतरा
बच्चे का पवन सिंह के गाने पर क्यूट डांस वीडियो हुआ वायरल
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी किए