दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में गर्मी से बेहाल लोगों को शनिवार दोपहर उस समय थोड़ी राहत मिली जब शहर में अचानक तेज बारिश और धूल भरी आंधी ने दस्तक दी। लेकिन यह राहत कुछ ही देर में आफत में बदल गई। तेज आंधी और बारिश के कारण नोएडा के विभिन्न सेक्टरों और मुख्य सड़कों पर सैकड़ों पेड़ गिर गए। इससे न केवल जनजीवन प्रभावित हुआ, बल्कि कई स्थानों पर दुर्घटना होते-होते बची।
#WATCH | Uttar Pradesh | Trees were uprooted and fell on vehicles in parts of Noida after heavy rainfall accompanied by wind. Vehicular movements are also affected.
— ANI (@ANI) May 17, 2025
Visuals from Noida's Sector 9. pic.twitter.com/VmEKqxqfek
सबसे बड़ी परेशानी डीएनडी फ्लाईवे पर देखने को मिली, जहां एक विशाल पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। इस वजह से दिल्ली और नोएडा के बीच आने-जाने वाले लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति सामान्य होने में काफी समय लग गया।
#WATCH | Uttar Pradesh | Traffic light pole fell after heavy rainfall accompanied by wind.
— ANI (@ANI) May 17, 2025
Visuals from Noida's DM Chowk. pic.twitter.com/3vlxRIHdnM
सेक्टर 9 के ए ब्लॉक में भी एक बड़ा हादसा टल गया। वहां तेज हवा के साथ एक पेड़ जड़ से उखड़ गया और एक ई-रिक्शा पर गिर पड़ा। सौभाग्य की बात रही कि घटना के समय रिक्शा में कोई यात्री मौजूद नहीं था और आसपास भी कोई व्यक्ति नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। इसी तरह सेक्टर-27 के डीएम चौराहे पर लाल बत्ती का खंभा भी तेज हवा की वजह से गिर गया। हालांकि यहां भी किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची, लेकिन ट्रैफिक संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन की टीमों ने हालात को नियंत्रण में लाने के लिए तेजी से काम शुरू कर दिया है। टूटी हुई टहनियों और गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य जारी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों के भीतर ही रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस अचानक बदले मौसम ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं शहर को कई मुसीबतों का सामना भी करवाया है।
You may also like
विश्व कल्याण के लिए शक्ति आवश्यक, भारत का कर्तव्य धर्म सिखाना : मोहन भागवत
पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश सीमा के पास फर्जी आधार रैकेट का भंडाफोड़: सागरपाड़ा में बायोमेट्रिक डिवाइस के साथ दो लोग गिरफ्तार
न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन की छत क्षतिग्रस्त, अगली सूचना तक परिचालन बंद
पार्षदों के इस्तीफे के पीछे भाजपा की साजिश : आम आदमी पार्टी
आरबीआई ने नए 20 रुपये के नोट जारी करने की घोषणा की