अगली ख़बर
Newszop

दिल्ली में यमुना का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान के ऊपर, लेकिन घट रहा पानी, जानें बाढ़ग्रस्त इलाकों में कैसे हैं हालात?

Send Push

दिल्ली में यमुना नदी अभी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। राजधानी के निचले इलाके अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। मयूर विहार में ड्रोन से ली गई ताजा तस्वीरों में बाढ़ का डरावना मंजर देखने को मिल रहा है। राहत की बात यह है कि पहले से यमुना का जलस्तर थोड़ा कम हुआ है।

यमुना नदी का जलस्तर

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार शाम तक घटकर 207.05 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशाना (205.33 मीटर) से अभी भी काफी ऊपर है।

हालांकि, हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाला पानी एक लाख क्यूसेक से घटकर 55,655 क्यूसेक पर पहुंच गया है।

राजधानी के कई इलाके अभी भी जलमग्न

कालींदी कुंज, मदनपुर खादर, जैतपुर खड्डा कॉलोनी का निचला इलाका, निगमबोध घाट, मठ बाजार, यमुना बाजार और वासुदेव घाट अभी भी जलमग्न हैं। सिविल लाइंस में पानी का स्तर थोड़ा घटा है, लेकिन अभी भी यह पूरा इलाका जलमग्न है।

राहत और बचाव जारी

निगमबोध घाट, यमुना बाजार, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, और मजनू का टीला समेत कई इलाके बाढ़ग्रस्त इलाकों में शामिल हैं, जहां राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने उत्तर और शाहदरा जैसे क्षेत्रों में तैराक, ड्रोन, नाव और बचाव किट के जरिए व्यापक रेस्क्यू अभियान चलाया है।

जल्द सुधार की उम्मीद

यमुना का जलस्तर अब धीरे-धीरे घटने लगा है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार, आज यमुना का जलस्तर 206.4 मीटर तक पहुंच सकता है। बावजूद इसके यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर ही बना रहेगा।

अगले 24-48 घंटे बेहद अहम हैं। मौसम में बदलाव और अतिरिक्त नियंत्रित पानी छोड़े जाने से स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली बाढ़ से बेहाल, ISBT बस अड्डा डूबा! चारों तरफ सैलाब का खौफनाक मंजर! देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बाढ़ के बीच नई समस्या, प्रभावित लोग बुखार और संक्रमण की चपेट में, बच्चे सबसे ज्यादा शिकार

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें