दो जून (एपी) अमेरिका के लॉस एंजिलिस काउंटी में एक व्यक्ति के राइफल से गोलीबारी करने और एक घायल व्यक्ति के सड़क पर पड़े होने की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंचे एक पुलिस अधिकारी की गोलीबारी में मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
लॉस एंजिलिस के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा कि अधिकारी रविवार रात को जब घटनास्थल पहुंचे तो संदिग्ध ने उन पर गोलीबारी की। एक अधिकारी ने इसके जवाब में गोलियां चलाईं।
लॉस एंजिलिस शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि इस घटना में एक संदिग्ध घायल हो गया जिसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
अधिकारियों ने मारे गए अधिकारी की पहचान सैमुएल रिवेरोस के रूप में की है। सड़क पर घायल अवस्था में पाए गए व्यक्ति को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी गोलियां चलाई गईं, लेकिन गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है।
लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग इस घटना की जांच कर रहा है।
You may also like
दस लाख छात्रों की भीड़, आर्मी टैंक के नीचे दबकर कचुंबर बने लोग और 10 हजार मौतें... जब दुनिया ने देखी चीन की बर्बरता
रूस में डॉक्टर बनने क्यों जाते हैं भारतीय, क्या है यहां MBBS करने की वजह? रूसी प्रोफेसर ने खोला बड़ा 'राज'
आज का कर्क राशिफल, 4 जून 2025 : दिन रहेगा शुभ, बिजनेस में हर किसी पर न करें विश्वास
Aaj Ka Ank Jyotish 4 June 2025 : मूलांक 5 वाले कार्यस्थल पर सोच-समझकर लें कोई भी फैसला, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल
मॉर्निंग की ताजा खबर, 04 जून: RCB की जीत के बाद फूट-फूटकर रोए कोहली, भारत की तरक्की पर पाकिस्तान का दांव... पढ़ें अपडेट्स