अगली ख़बर
Newszop

NIA Vacancy 2025: राष्ट्रीय जांच एजेंसी में निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर और क्लर्क की भर्ती, 50 साल से ऊपर वाले भी योग्य

Send Push
NIA Recruitment 2025: भारत सरकार की राष्ट्रीय जांच एजेंसी में नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए बढ़िया अवसर आ गया है। नेशनल इनवेस्टिगेशन एंजेंसी (NIA) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) की वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन 11 सितंबर से ही आवेदन लिए जा रहे हैं, जो इस महीने समाप्त हो रहे हैं। ऐसे में अगर भारत सरकार की इस एजेंसी के साथ काम करना चाहते हैं, तो बिना देरी के आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। लास्ट डेट 25 अक्टूबर 2025 है।

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करती है। जिसका काम पूरे देश में आतंकवाद, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और गंभीर अपराधों की जांच करना है। आप भी इस भर्ती के जरिए इसका हिस्सा बन सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए इस एजेंसी में 40 पदों को भरा जाएगा।

NIA Bharti 2025: जरूरी डिटेल्स

योग्यता क्या चाहिए?
लोअर डिवीजन क्लर्क के उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही केंद्र, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश की संस्था में रेगुलर पोस्ट पर काम कर रहे हैं। वहीं ऐसे उम्मीदवार जो केंद्र सरकार या राज्य सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों या स्वायत्त सरकारी संस्थानों के अधिकारी के पद पर रेगुलर बेस पर कार्यरत हैं और जिनके पास सूचना प्रौद्योगिकी में O या A लेवल का प्रमाणपत्र है, वो डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए अप्लाई कर सकेंगे। योग्यता से जुड़ी ये जानकारी आप भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

अप्लाई कैसे करें?
  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको नोटिफिकेशन से आवेदन पत्र बायो डाटा/ सीवी परफॉर्मा का फॉर्मेट डाउनलोड करना होगा।
  • इसमें अपने हाथ से सभी जानकारी भरनी होगी। जैसे जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता, अनुभव, आप कहां काम कर रहे हैं आदि डिटेल्स भर दें।
  • फॉर्म के साथ अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी स्वप्रमाणित करके दिए गए पते पर आखिरी तारीख से पहले भेज दें।
  • नोटिफिकेशन आने के 45 दिनों के भीतर तक आप इस भर्ती के लिए अप्लाई क सकते हैं। इसके बाद पहुंचे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इस भर्ती से संबंधित किसी भी अन्य जरूरी जानकारी के लिए आप नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी, गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें