अगली ख़बर
Newszop

'दुनिया का सबसे खतरनाक नुस्खा', 2 बार में गायब होंगे आंखों के नीचे बने गड्ढे, कच्चे दूध का ऐसे करें इस्तेमाल

Send Push
खों के नीचे काले घेरे या गड्ढे दिखने को ही डार्क सर्कल्स कहा जाता है। इस स्थिति के वैसे तो कई कारण होते हैं। मगर सबसे मुख्य कारण पर्याप्त नींद ना लेने की स्थिति को माना जाता है। दरअसल, हम आप इंसानों को हेल्दी तरीके से अपने शरीर और दिमाग को चलाना है, तो 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। अगर आप नींद पूरी नहीं करते हैं और ये सिलसिला लंबे समय तक चलता है, तो आपकी असर आपकी याद्दाश्त और रोजमर्रा के कामों में नजर आने लगता है। नींद पूरी नहीं होने से इंसान की मेंटल हेल्थ तक बिगड़ सकती है।

अब आप ये समझ गए होंगे कि नींद लेना बहुत जरूरी है और अगर हम पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो हमें कितनी बड़ी और गंभीर समस्याएं घेर सकती हैं। बता दें कि ये समस्याएं छोटे पैमाने पर भी होती हैं। अब ऐसा नहीं होता है कि सीधे व्यक्ति को बड़ी और गंभीर समस्या हो जाए। ऐसे में सबसे कॉमन समस्या डार्क सर्कल्स की होती है। इस परेशानी में व्यक्ति की आंखें काले रंग गड्ढे में धंसी हुई सी नजर आती है। अगर आप इस तरह की परेशानी को झेल रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपकी समस्या का बेहतरीन इलाज साबित हो सकता है।
डार्क सर्कल्स होने के आम कारण कौन से हैं? image

आइए जान लेते हैं कि नींद के अलावा, डार्क सर्कल्स की समस्या किन कारणों से हो सकती है:

  • बढ़ती उम्र के कारण
  • जेनेटिक्स (परिवार में पीढ़ियों से चली आ रही समस्या)
  • एलर्जी
  • डिहाइड्रेशन
  • स्क्रीन टाइम बढ़ना
  • धूप में ज्यादा रहना


योग गुरु ने बताया नुस्खा image

अब हमने ये जान लिया है कि डार्क सर्कल्स की समस्या किन कारणों से हो सकती है, तो अब सवाल उठता है कि बचाव कैसे किया जाए? आमतौर पर लोग डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए क्रीमों और मेडिकल ऑइंटमेंट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इन दोनों चीजों का असर आंखों पर नजर आता है।



मगर समस्या ये होती है कि त्वचा काली होने लगती है और कई बार आंखों में लालामी और आंसू निकलने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको जो नुस्खा बताने वाले हैं, उसकी जानकारी योग गुरु कैलाश बिश्नोई ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में दी है।


नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री image
  • कच्चा दूध
  • हल्दी
  • शहद
  • कॉफी पाउडर

(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय करें)


नुस्खा बनाने की विधि image

इस नुस्खे को बनाने के लिए आप एक कटोरी में कच्चा दूध डाल लें। अब इस दूध में हल्दी, शहद और कॉफी पाउडर को अच्छी तरह से मिला लें। अब एक ब्राउन से रंग का लिक्विड तैयार हो जाएगा। इस लिक्विड को अपनी आंखों के चारों तरफ लगा लें।



इसे 10 मिनट लगाकर रखें और इसके बाद मुंह धो लें। आप इस नुस्खे को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें। इसके बाद ही डार्क सर्कल्स में कमी नजर आने लगेगी। आइए सामग्री के फायदे जाना लेते हैं।


कच्चे दूध के फायदे image

कच्चे दूध को चेहरे पर रगड़ने से त्वचा में निखार आता है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को हल्का और हाइड्रेटेड बनाने में मदद करता है। दूध को चेहरे पर लगाने से आंखों के नीचे की त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है। इससे डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे कम हो सकते हैं।


डार्क सर्कल्स कम करने के नुस्खे​


हल्दी के फायदे image

हल्दी त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे आंखों की सूजन और कालेपन को कम किया जा सकता है। बता दें कि इससे स्किन टोन को इवन बनाया जा सकता है। ये डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद करती है।


कॉफी पाउडर के फायदे image

कॉफी में कैफीन की अच्छी मात्रा होती है। ये त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और आंखों के नीचे की सूजन को कम करने में मदद करता है। इससे डार्क सर्कल्स भी कम हो सकते हैं। इससे स्किन को टाइट और फ्रेश बनाया जा सकता है।



(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें