नई दिल्ली: मॉनसून के वापसी का दौर शुरू हो गया है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों से 24 सितंबर तक लौट चुका है। अगले 2-3 दिनों में और इलाकों से मॉनसून की विदाई की संभावना है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की संभावना है। शाम और रात के दौरान हवा की गति कम होकर पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटा से कम हो जाएगी। वहीं 26 सितंबर को भी मॉनसून की यही स्थिति बनी रहेगी। जबकि 27 सितंबर को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि उस दिन भी बारिश होने की संभावना नहीं है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण गर्मी और उमस बढ़ रही है। हालांकि, 26 सितंबर के आसपास एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में हल्की बारिश हो सकती है। इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान?
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?उत्तराखंड में मानसून के बारिश का दौर थमा तो सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। देहरादून में दिन उमस भरी गर्मी वाला बीत रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी है। इसका असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि देहरादून सहित सात जिलों में हल्की बौछार होने के आसान है।

You may also like
Azim Premji Rejected Karnataka CM Siddaramaiah's Request : अजीम प्रेम जी ने ठुकराया कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया का अनुरोध, विप्रो कैंपस से आम वाहनों के आवागमन के लिए लिखा था पत्र
2 रुपये की यह एक चीज` आपके दांत के कीड़ों को जड़ से कर देगी खत्म नहीं यकीन तो एक बार क्लिक करके देख लो
भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सोना-चांदी का रुझान: सोना गिरा, चांदी बढ़ी
दरगाह में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर अदालत की भी लगी मुहर
4 बच्चों की मां पर फिसला` शख्स का दिल कर ली शादी अब हुआ ऐसा हाल वीडियो वायरल