Body रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में चल रही शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी है। पिछले दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आई है और शीत लहर चल रही है।
मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह के समय उथला कोहरा छा रहा है। जिसकी वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मैदानी इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाए रहने में संभावना है। जबकि 7 से 12 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
तेज धूप खिलने से दिन का अधिकतम तापमान और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। जिसके चलते ठंड का एहसास काम होगा । देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं पर्वतीय जिलों में सामान्य तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे ठंड में बढ़ोतरी हुई है। उधर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ठंड और शीत लहर से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।
अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) आनंद स्वरूप ने सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) ने निर्देश जारी किए हैं कि बेसहारा और जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए पर्याप्त संख्या में रैन बसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाए। रैन बसेरों में साफ सफाई के साथ ही हीटर, पानी गर्म करने की रॉड, बिस्तर और कंबल उपलब्ध कराए जाएं।
You may also like

'वंदे मातरम्' केवल शब्दों का संग्रह नहीं, अमित शाह बोले- ये भारत की आत्मा का स्वर, जानें रेखा गुप्ता, शिवराज ने क्या कहा

हरियाणा की तरह बिहार में भी वोट चोरी... बीजेपी पूर्व सांसद के दो जगहों पर मतदान पर राहुल गांधी का आरोप

Elon Musk Pay Package: ₹240000000000 एक दिन की तनख्वाह! एलन मस्क को मिलेगा रेकॉर्ड 1 ट्रिलियन डॉलर सैलरी पैकेज

गाजियाबाद: थाने से ले जाकर फर्जी एनकाउंटर में गिरफ्तारी, जाल में खुद ही फंसे SHO, कोर्ट का सख्त एक्शन

Women's World Cup 2025: महिला विश्व कप विजेता टीम को टाटा मोटर्स का बड़ा तोहफा; हर खिलाड़ी को मिलेगी 20 लाख की ये कार




