बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में छह दिन पहले घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार देर रात दोनों के शव दारानगर रोड स्थित लक्खीवाला के पास एक कृषि फार्म में मिले। लड़की के दोनों हाथ गायब थे और जमीन पर शव पड़ा हुआ था, जबकि लड़का फंदे से लटक रहा था।
बिजनौर पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों ने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस को अंदेशा है कि एक ही फंदे से लटके होने की वजह से रस्सी टूट गई होगी और लड़की नीचे गई। लड़की के गले में फंदा बंधा हुआ था। आशंका है कि कोई जानवर लड़की के दोनों हाथ खा गए होंगे।
प्रेमी निखिल (21) और उसकी 14 नाबालिग प्रेमिका दारानगर के निवासी थे। दोनों एक ही बिरादरी के थे और दोनों के घर आमने-सामने थे। 27 अक्टूबर को दोनों घर से भाग गए थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले तैयार नहीं थे। दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
घर से भागने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक और एक युवती के शव दारानगर के कृषि फार्म में मिले हैं। एसपी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों के घरवालों को बुलाकर पहचान कराई गई। निखिल की मां अपने बेटे के शव को देखकर बेसुध हो गई। उन्होंने लड़की के घरवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेमी और प्रेमिका दोनों के पिता की मौत हो चुकी है।

You may also like

100 करोड़ की संपत्ति, 200 करोड़ के रिसॉर्ट में बेटे की शाही शादी... DSP ऋषिकांत शुक्ला के 'मेहमानों' से उठेगा पर्दा

Bihar Chunav: आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है! डोंट वरी... इन दस्तावेजों के साथ मतदान केंद्र तक पहुंचिए, जानें पूरा प्रोसेस

ब्राजील की मॉडल से लेकर सद्दाम हुसैन तक, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर क्या आरोप लगाए; 10 बड़ी बातें

पाकिस्तान में बेरोजगारी की मार: एक तिहाई युवा खाली हाथ, महिलाओं की स्थिति और खराब

हरियाणा में सरकार चोरी, अगला नंबर बिहार का हो सकता है : राहुल गांधी