Next Story
Newszop

बिन ब्याहे मां बनीं भोजपुरी सिंगर देवी, ऋषिकेश में बेटे को दिया जन्म, बधाई देते हुए फैंस बोले- मिसाल कायम की है

Send Push
देवी भोजपुरी की फेमस सिंगर हैं। उन्हें 'सुरों की मल्लिका' भी कहा जाता है। उनको लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद ऐलान किया है कि वो मां बन गई हैं। हालांकि, उन्होंने शादी नहीं की है। उन्होंने ऋषिकेश में एम्स में बेटे को ऑपरेशन से जन्म दिया, जिसकी झलक भी अपने फैंस को दिखा दी है।



जानकारी के मुताबिक, देवी के पिता ने प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी बेटी जर्मनी में स्पर्म बैंक की मदद से प्रेग्नेंट हुई। उन्होंने 7 साल पहले भी कोशिश की थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पर इस बार वो सफल रही हैं।



देवी ने बच्चे की दिखाई झलक



देवी ने इंस्टाग्राम पर नवजात बच्चे का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'मेरा बाबू है।' इस वीडियो पर बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति से बिना शादी के मां बनने का फैसला मिसाल कायम करता है और सामाजिक धारणा को भी तोड़ता है।



गानों में अश्लीलता का विरोध करती हैं देवी

देवी लोकगीतों के जरिए फेमस हुई थीं। वो 50 से ज्यादा एल्बम गा चुकी हैं। छपरा में पली-बढ़ीं देवी गानों में अश्लीलता का विरोध करती हैं। उन्होंने भोजपुरी के अलावा हिंदी, मैथिली और मगही भाषाओं में भी गाने गाए हैं।



देवी के हिट गाने

देवी का 'पिया गईले कलकतवा ए सजनी' गाना बेहद पॉपुलर हुआ था। 'दिल तुझे पुकारे आजा', 'अईले मोरे राजा', 'ओ गोरी चोरी-चोरी' और 'परदेसिया-परदेसिया' खूब हिट रहा है।

Loving Newspoint? Download the app now