जबलपुरः मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से चार वर्षीय बच्ची का अपहरण हुआ था। आरोपियों कर उसे जबलपुर लाकर एक निर्माणाधीन मकान में रखा गया था। पुलिस ने सूचना मिलने पर विशेष अभियान चलाकर निर्माणाधीन मकान में दबिश दी। पुलिस ने बच्ची को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित मुक्त करवाया। साथ ही दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर सिवनी पुलिस के सुर्पुद कर दिया।
एएसपी आयुष गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी जिले के घूमा के टंकी मोहल्ला से चार वर्षीय बच्ची का 25 अगस्त की दोपहर को अज्ञात आरोपियों ने अपहरण कर लिया था। बच्ची अपनी नानी के साथ रहती थी और मां मजदूरी का काम करने नागपुर गई हुई थी। पुलिस ने नानी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बच्ची की तलाश प्रारंभ कर दी थी।
आरोपियों का ऐसे मिला सुराग
घूमा पुलिस की जांच के दौरान यह जानकारी मिली कि घटना के समय मढदेवरी गांव का निवासी रूपेश यादव को देखा गया था। वह कभी-कभी बच्ची को अपने साथ खिलाने ले जाता था। युवक के जबलपुर में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। इस संबंध में सिवनी पुलिस ने जबलपुर पुलिस को सूचित किया गया था।
पुलिस ने युवक के संबंध में पतासाजी करते हुए बल्देवबाग स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में दबिश दी। पुलिस ने निर्माणाधीन बिल्डिंग से बच्ची को बरामद करते हुए आरोपी रूपेश पिता वीरन यादव और यशवंत पिता पंचम यादव (22) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी युवकों और 4 वर्षीय बच्ची को सकुशल धूमा पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस को फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि आरोपियों ने बच्ची का किडनैप क्यों किया था। लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

You may also like
आज का अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 30 सितंबर 2025 : मूलांक 9 को कार्यक्षेत्र में लाभ कमाने के मौके मिलेंगे, लेकिन अत्यधिक क्रोध से बचें, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल
एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले 5 खिलाड़ी, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल
आज का राशिफल 30 सितंबर 2025 : मेष कर्क और मकर राशि के लिए आज दुर्गाष्टमी का दिन शुभ लाभदायक, उभयचरी योग का मिलेगा फायदा
आशा लकड़ा ने किया शिवपुरी दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन
मिशन शक्ति अभियान के तहत नाै महिलाओं को मिला नव दुर्गा शक्ति सम्मान