अमरोहा: दिल्ली में लाल किले के बाहर हुए कार ब्लास्ट में अमरोहा के रहने वाले अशोक कुमार (34) की भी मौत हो गई। अशोक डीटीसी बस में कंडक्टर थे। वह अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के गांव मंगरौला के रहने वाले थे। उनकी मृत्यु की खबर आने के बाद उनके गांव में मातम छा गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस धमाके में देवरिया के शिवा जायसवाल, आगरा के पप्पू ओर गाजियाबाद के मोहम्मद दाऊद भी घायल बताए जाए रहे हैं। तीनों का दिलली के एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अशोक कुमार के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। ये लोग भी उनके साथ दिल्ली के जगतपुर में रहा करते थे। अशोक के पिता जगवंश सिंह की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनकी मां सोमवती गांव में ही अपने बड़े बेटे सुभाष के साथ रहती हैा।
अशोक की नौकरी करीब 10 साल पहले डीटीसी में लगी थी। इससे पहले उनका गांव में दूध का कारोबार था। सरकारी नौकरी मिलने के बाद उन्होंने यह काम छोड़ दिया और दिल्ली चले गए थे। अशोक अभी हाल ही में दिवाली पर घर आए थे। उनके चचेरे भाई सोमपाल सिंह गांव के प्रधान हैं।
दिल्ली में हुए कार विस्फोट की चपेट में आकर हुई अशोक की मौत से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा गांव सदमे में है। उनकी पार्थिव देह के गांव पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।

You may also like

उपचुनाव: सुबह 9 बजे तक मिजोरम की डंपा विधानसभा में 18.38 प्रतिशत मतदान दर्ज

Bigg Boss 19 Promo: कैप्टेंसी टास्क में बवाल, फरहाना पर बरसे अमल मलिक, शॉकिंग ट्विस्ट से लगा 440 वोल्ट का झटका

ECGC PO भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Dharmendra: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबरें अफवाह, बेटी ईशा ने कहा पापा की तबीयत स्थिर, हो रहे रिकवर

Big News for Farmers: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! 58 साल बाद बदलेगा कानून, इस फसल की बढ़ेगी कमाई