मैसूरु : कर्नाटक के मैसूरु से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक पर आरोप है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। उसने महिला को बहुत ही दर्दनाक मौत दी। युवक ने उसे सालिग्राम मैसूरु में के एक लॉज में मिलने बुलाया। यहां कमरे में महिला के मुंह में ब्लास्ट कर दिया। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने महिला को मारने के लिए किसी दबाव डालने वाली चीज या बिजली का इस्तेमाल किया होगा।
पुलिस ने बताया कि महिला का नाम दर्शिता था। वह 20 वर्ष की थी। उसका एक बच्चा भी है। शनिवार को उसकी लाश मैसूरु शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर भेर्या गांव के एक कमरे में खून से लथपथ पड़ी मिली। जब पुलिस पहुंची तो उसकी हालत देखकर रोंगटे खड़े हो गए। उसके मुंह और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं।
दर्शिता ने शादी से किया था इनकारपुलिस ने पड़ताल के बाद उसके प्रेमी सिद्धराजू को हिरासत में लिया। सिद्धराजू बेट्टापुरा गांव पेरियापटना का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसने ही दर्शिता को गेरासनहल्ली, हुनसुर से लॉज में मिलने बुलाया था। लॉज वालों ने बताया कि दोनों कमरे में साथ गए थे। सामने आया है कि सिद्धराजू ने दर्शिता की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था।
मायके में रहती थी दर्शितापुलिस ने बताया कि सिद्धराजू एक हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था। दर्शिता का पति केरल में रहता है। वह हुनसुर में अपने माता-पिता के पास रहती थी। मैसूरु के एसपी एन विष्णुवर्धन ने बताया कि सालिग्राम पुलिस ने एक फोरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञ मदद ली है। यह पता लगाया जा रहा है कि उसने दर्शिता के मुंह में किस चीज से ब्लास्ट किया है।
पुलिस को मिले बिजली के तारSP ने यह भी कहा कि महिला को मारने के लिए उसने जिलेटिन की छड़ें या किसी विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया, इसकी जांच हो रही है। घटनास्थल से दो मीटर बिजली का तार बरामद हुआ है, इससे संदेह है कि हो सकता है सिद्धराजू ने बिजली के तारों से कुछ विस्फोटक बनाकर दर्शिता के मुंह में ब्लास्ट किया हो।
खाना लेने के बहाने बाहर गयालॉज के मैनेजर मनु ने बताया कि सिद्धराजू और दर्शिता 23 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे कमरे में गए थे। सिद्धराजू और दर्शिता ने खुद को पति-पत्नी बताया था। कमरे में जाने के कुछ देर बाद, सिद्धराजू बाहर आया। उसने खाने के बारे में पूछा। एक कर्मचारी ने उसे बताया कि लॉज के बगल में खाना मिलता है। उसने कहा कि वह खाना लेने जा रहा है। कुछ देर बाद वह एक प्लास्टिक के कवर में कुछ लेकर लौटा।
काटा गया दरवाजावह कमरे में गया, फिर वापस आकर कहने लगा कि दरवाजा नहीं खुल रहा है। लॉज के कर्मचारी उसके साथ पहुंचे। उन्होंने दरवाजे को एक काटने वाले उपकरण से काटा। उन्होंने देखा कि दर्शिता बिस्तर के पास खून से लथपथ पड़ी है। उसका मुंह और गर्दन का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। पुलिस ने बताया कि कमरे में ऑटोमैटिक लॉक लगा था इसलिए जब राजू बाहर किया तो यह अपने आप बंद हो गया।
सिद्धराजू ने गढ़ी कहानीसिद्धराजू ने दर्शिता के शव को अपने कंधे पर ले जाने की कोशिश की लेकिनहोटल के कर्मचारियों ने उसे रोक दिया। उन्होंने पुलिस बुलाई। आरोपी ने कहानी गढ़ते हुए कहा कि दर्शिता की मौत मोबाइल फोन के जरिए बिजली के संपर्क में आने से हुई होगी। हालांकि पुलिस ने उसकी थ्योरी को नकार दिया। सिद्धराजू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

You may also like
बुरी नजर से परेशान है घर? जानिए इसके 5 संकेत और इसकेˈ तुरन्त असरदार समाधान
Apple On Iphone Production In India: भारत में आईफोन बनाने के बारे में एप्पल ने लिया ये बड़ा फैसला, डोनाल्ड ट्रंप ने निर्माण न करने का डाला था दबाव
राजस्थान में बारिश से जनजीवन प्रभावित, आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट
Audi Q3 देगी 119 KM तक की रेंज, Mercedes GLA और BMW X1 के छूटेंगे पसीने
दुनिया में नाई होते ही नहीं हैं बाल कटवाने गए शख्स नेˈ ऐसा क्यों बोला?