हरियाणा कैडर के एडीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने अपने घर के बेसमेंट में खुद को गोली मारकर जान दे दी। यह घटना तब हुई जब उनकी पत्नी अमनीत पी. कुमार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान में एक आधिकारिक दौरे पर थीं। बेटी ने जब पिता को बेसमेंट में मृत पाया और पास में रिवॉल्वर देखी, तो उसने तुरंत पुलिस को खबर दी। बेसमेंट की साउंडप्रूफ होने की वजह से गोली की आवाज बाहर किसी को सुनाई नहीं दी।
वाई पूरन कुमार, जो हरियाणा पुलिस में कई अहम पदों पर रह चुके थे, फिलहाल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात थे। उनकी पत्नी अमनीत पी. कुमार, जो खुद भी एक वरिष्ठ अधिकारी हैं, मुख्यमंत्री के साथ जापान में थीं। घर पर उस समय कोई और नहीं था। बेटी ने जब काफी देर तक पिता को नीचे नहीं देखा तो वह बेसमेंट में गईं। वहां का मंजर देखकर वह सन्न रह गईं। उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना हरियाणा पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है।

You may also like
कोकराझार में एसएनआईडी पोलियो टीकाकरण पर दूसरी जिला टास्क फोर्स बैठक आयोजित
न्यायमूर्ति सौमेन सेन ने मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
पीवीएल 2025: मुंबई मेटियर्स की लगातार तीसरी जीत, दिल्ली तूफान्स को 3-0 से किया पराजित
छत्तीसगढ़ में डेढ़ माह तक मनाया जाएगा करमा महोत्सव, जनजातीय परंपराओं की झलक बिखेरेंगे नर्तक दल
भाईचारे की भावना को बनाए रखने का प्रतीक है मुड़मा मेला : मंत्री