अगली ख़बर
Newszop

चारों तरफ लाइट, फिर जोरदार आवाज... कच्छ में एक साथ क्यों जुटी भारत की तीनों सेना, क्या है टारगेट?

Send Push
नई दिल्ली: पाकिस्तान की नींद उड़ाने के लिए भारत की तीनों सेना ने मिलकर एक बार फिर से युद्धाभ्यास किया। इसकी जानकारी इंडियन आर्मी ने खुद दी। एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए भारतीय सेना ने कहा कि त्रि-सेवा अभ्यास त्रिशूल के एक भाग के रूप में, भारतीय सेना ने रण और क्रीक सेक्टर में अभ्यास ब्रह्मशिरा का आयोजन किया, जिसमें तीनों सेवाओं, भारतीय तटरक्षक बल और बीएसएफ को नागरिक प्रशासन के साथ सहज समन्वय में लाया गया ताकि जमीन, समुद्र और हवा में एकीकृत क्षमताओं को और मजबूत किया जा सके।

भारतीय सेना के परिवर्तन के दशक को मूर्त रूप देते हुए, इस अभ्यास में संयुक्त कार्य बल, एक अत्याधुनिक संयुक्त नियंत्रण केंद्र और मल्टी-डोमेन संचालन को बनाए रखने के लिए मजबूत परिचालन बुनियादी ढांचे को एकीकृत किया गया है।

वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान
भारतीय सेना ने इस अभ्यास का वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारत की तीनों सेना कच्छ के रण और क्रीक क्षेत्र में ब्रह्मशिरा अभ्यास के दौरान अपने शौर्य का प्रदर्शन कर रही है। इस वीडियो में चारों तरफ जोरदार आवाज गूंजती नजर आ रही है। इसके अलावा अचानक लाइटिंग जगमगाती दिखती है। यह लाइटिंग सेना के वाहनों की है जो कि तेजी से गुजरती हुई दिख रही है।


इसके बाद एक ट्रक से तोप को ले जाते देखा जा सकता है। जिससे कि आग का गोला ब्लास्ट होता दिखा रहा है। इसके अलावा भारतीय जवान ड्रोन से भी करतब दिखाते दिख रहे हैं। इस दौरान भारत की तीनों सेना की ताकत देखते ही बन रही थी। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना लगातार अभ्यास में जुट गई है। आर्मी चीफ ने साफ-साफ कहा है कि हमें दुश्मनों के खिलाफ हमेशा तैयार रहना होगा।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें