नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में कोई अंदरूनी कलह नहीं है। यह जानकारी उन्होंने एक न्यूज चैनल इंटरव्यू में दी। राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की भूमिका पर भी बात की और कहा कि RSS, पार्टी के राजनीतिक फैसलों में दखल नहीं देता, बल्कि देशभक्ति सिखाता है।
राजनाथ सिंह ने यह भी भरोसा जताया कि बिहार में NDA फिर से सत्ता में आएगा। उन्होंने कहा कि जनता का रुझान देखकर लगता है कि NDA सरकार बनाएगी और दो-तिहाई बहुमत भी मिल सकता है। उन्होंने यह भी साफ किया कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे और चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। बिहार में चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं, पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को है। नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को होगा।
राजनाथ सिंह ने चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जन सुराज के बारे में भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर कोई खास मायने नहीं रखते और उन पर ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता जानती है कि कौन वोट काटने के लिए लड़ रहा है और कौन सरकार बनाने के लिए। उन्होंने भविष्यवाणी की कि प्रशांत किशोर की पार्टी शायद एक भी सीट न जीत पाए।

You may also like

फर्रुखाबाद: गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व पर निकाली शोभायात्रा

शौच केˈ लिए गई थी महिला लेकिन पीछे-पीछे आ गया देवर। जो देखा उसे देखकर हो गया वहीं बेहोश﹒

शुभमन गिल की स्ट्राइक रेट से परेशान नहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव

सिंदूर लगानेˈ जा रहे दूल्हे के मोबाइल पर अचानक आया ऐसा मैसेज देखते ही मंडप छोड़कर भाग निकला﹒

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात