नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान मोंथा तेजी से मजबूत हो रहा है और यह 28 अक्टूबर की शाम या रात तक आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास तट से टकरा सकता है। तूफान के दौरान 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
IMD के अनुसार, मोंथा तूफान फिलहाल दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है और अगले 24 घंटों में यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इसके असर से तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।
दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, कल दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। राज्य में यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो सकती है।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना गहन अवदाब अगले चरण में और प्रबल होकर 28 अक्टूबर को गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके आंध्र प्रदेश तट पार करने के बाद कमजोर होते हुए इसके अवशेष दक्षिणी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश को आंशिक रूप से प्रभावित करेंगे। इसके परिणामस्वरूप 29 से 31 अक्टूबर के बीच पूर्वांचल के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, कल बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 और 31 अक्टूबर को राज्य में बारिश की संभावना है। जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अधिकतम 30–32° सेल्सियस, न्यूनतम 18–20° सेल्सियस के बीच रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 अक्टूबर को ऊपरी और मध्य हिमाचल के किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। निचले इलाकों कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर आदि में आंशिक बादल रहेंगे।
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश की संभावना है।
मछुआरों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने मछुआरों को 29 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। तूफानी लहरों के चलते तटीय आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की संभावना जताई गई है। IMD ने कहा है कि स्थानीय प्रशासन को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी करनी चाहिए।

— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 27, 2025

You may also like

सतीश शाह प्रार्थना सभा: कलपते हुए आईं पत्नी मधु शाह, परिवार संग सुमीत राघवन, शैलेश लोढ़ा-सोनू निगम भी पहुंचे

बिहार चुनाव : तेज प्रताप यादव फिर महुआ से मैदान में उतरे, परिवार से दूरी और राजद से सीधी टक्कर

पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन, 50 लाख का बीमा, तेजस्वी यादव ने खोला चुनावी वादों का पिटारा, मास्टरप्लान में क्या-क्या?

ठंडी हवाओं और प्रदूषण के कारण अचानक छींकने लगता है बच्चा? ऐसे रखें ख्याल

Arrah Seat: बिहार के आरा में 37 हजार से 'टाइगर' को हराने के लिए मैदान में अंसारी, पैसे की ताकत को माले दे रही चुनौती