नवीन निश्चल, नई दिल्ली : दिल्ली की केशोपुर मंडी में मंगलवार देर रात हुआ बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक लगी भीषण आग में 1000 से ज्यादा टमाटर रखने वाले प्लास्टिक का कैरेट जलकर खाक हो गए। हादसे के बाद आग की चपेट में सब्जी बेचने वाला दर्जनों रेहड़ी भी आ गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियों मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। राहत की बात रही की हादसे में किसी के हताहत होने को लेकर कोई सूचना नहीं है।
सुबह 4 बजे तक रही अफरातफरी
आग लगने के बाद मंडी में अफरातफरी मच गई। आग बुझाने के बाद डिपार्टमेंट की टीम कूलिंग ऑफ में जुट गई। इस वजह से सुबह 4 बजे तक पूरा माहौल अस्तव्यस्त रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तिलक विहार की पुलिस टीम भी पहुंच गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के बाद नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

You may also like
राम यात्रा: मोरारी बापू की 11 दिनों में 8,000 किमी की आध्यात्मिक यात्रा, 9 राम कथाएं
एक बार फिर इतिहास रचने की दिशा में केरल ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री 1 नवंबर को करेंगे ऐतिहासिक घोषणा
उमा भारती ने दोहराई चुनाव लड़ने की बात, कहा- 2029 लोकसभा चुनाव झांसी से ही लडूंगी
जानलेवा हमले के दो आरोपित गिरफ्तार, कालेज में घुसकर मारी थी गोली, घटना सीसीटीवी में हुई थी कैद
बिहार चुनाव : वामपंथी गढ़ में सियासी जंग, सीपीआई की पकड़ पर भाजपा की नजर