अगली ख़बर
Newszop

14 की उम्र में लिखी किताब, 18 में ग्रैंड मास्टर, अब अचानक 29 की उम्र में निधन, स्पोर्ट्स वर्ल्ड शोक में डूबा

Send Push
नई दिल्ली: अमेरिका के जाने-माने शतरंज ग्रैंडमास्टर डैनियल नारोडित्स्की का सोमवार को निधन हो गया। उनकी उम्र सिर्फ 29 साल की थी। नरोडित्स्की अपने खेल के साथ कमेंट्री के लिए मशहूर थे। वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट थे और शतरंज की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम थे। वह 18 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बन गए थे। हाल ही में यूएस नेशनल ब्लिट्ज चैंपियनशिप भी जीती थी।

शार्लोट शतरंज केंद्र ने एक बयान में कहा, 'हमें डैनियल नारोडित्स्की के अप्रत्याशित निधन की खबर बेहद दुख के साथ बतानी पड़ रही है। डैनियल एक प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी, शिक्षक और शतरंज कम्यूनिटी के प्रिय सदस्य थे। वह एक प्यारे बेटे, भाई और वफादार दोस्त भी थे। आइए हम डैनियल के शतरंज के प्रति जुनून और हम सभी को मिली प्रेरणा को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दें।

भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने उनके लिए लिखा- ग्रैंड मास्टर डैनियल नारोदित्स्की के निधन से सचमुच स्तब्ध हूं। एक बेहतरीन शतरंज कमेंटेटर और शिक्षक। एक सच्चे और नेक इंसान। उनका जीवन बहुत जल्दी चला गया। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। शतरंज जगत को उनकी कमी खलेगी।


डैनियल नारोडित्स्की की मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आई है। परिवार की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। उनके पिता व्लादिमीर यूक्रेन से आये थे, जबकि उनकी मां लीना अजरबैजान की हैं। 6 साल की उम्र में डैनियल ने अपने पिता से शतरंज सिखना शुरू कर दिया था। वह न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए भी कॉलम लिखा करते थे।

1995 में जन्मे डैनियल नारोदित्स्की अमेरिकी शतरंज की सबसे होनहार प्रतिभाओं में एक थे। उन्होंने 2007 की FIDE विश्व यूथ चैंपियनशिप के अंडर-12 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता और 17 साल की उम्र में 2013 के अमेरिकी जूनियर चैंपियन बने। उन्होंने उसी साल 18 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब जीता और 2017 में 2647 की सर्वोच्च रेटिंग हासिल की। उन्होंने पांच यूएस चैंपियनशिप में अमेरिका का प्रतिनिधित्व भी किया। महज 14 साल की उम्र में अपनी पहली बुक मास्टरिंग पोजिशनल चेस पब्लिश की।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें