Next Story
Newszop

'अजगर' के लिए फरिश्ता बना 'दोस्त', एक अस्पताल लाया, दूसरे ने किया इलाज , ऐसे बची 8 फीट लंबे Python की

Send Push
सिवनी: आपने कभी घायल 'सांप' का इलाज होते देखा या सुना है? स्नेक कैचर को एक घर के अंदर बीम के नीचे एक 'अजगर' मिला था। जब उसका रेस्क्यू किया गया तो वह घायल था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सर्पमित्र ने उसे वेटरनरी डॉक्टर के पास ले गए और उसका करीब एक हफ्ते तक इलाज कराया। डॉक्टर ने भी उसका बाकायदा पूरा इलाज किया है।



मध्य प्रदेश के सिवनी में सर्पमित्र को कुछ दिन पहले एक घर में खतरनाक सांप के होने की सूचना मिली थी। जब वे मौके पर पहुंचे तो सांप घर की दीवाल के नीचे एक सुराख में भारी-भरकम अजगर दिखा था। वह 80 फीसदी दीवाल के नीचे बचे होल में घुसा था। उन्होंने साथी की मदद से 20 मिनट के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। अजगर के शरीर पर चोट और खरोंच के निशान थे, चमड़ी उधड़ गई थी।



सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने बताया कि उन्हें करीब आठ फीट का एक अजगर रेस्क्यू के दौरान घायल अवस्था में मिला था। उसे वे ऐसे ही जंगल में छोड़ देते तो उसकी मौत हो सकती थी। इस कारण उस गंभीर 8 फीट के अजगर को वे पहले सुरक्षित रखकर वेटरनरी डॉक्टर के पास ले गए थे। उसका अस्पताल में इलाज कराया। जब वह ठीक हो गया तो उसको सुरक्षित जंगल में छोड़ा है।



सर्प मित्र ने बचाई अजगर की जान

प्रवीण तिवारी कई सालों से खतरनाक सांपों का रेस्क्यू कर रहे हैं। पिछले दिनों जब करीब 8 फीट लंबे और 30 किलो के आसपास भारी—भरकम अजगर को घायल देखा तो उन्होंने हिम्मत के साथ उसका रेस्क्यू किया और सिवनी में वेटरनरी डॉक्टर दिग्विजय सिंह के पास ले गए थे। डॉक्टर पहले तो अजगर को देखकर घबराए, लेकिन बाद में प्रवीण तिवारी की मानवता को देखते हुए सुरक्षित रूप से अजगर का इलाज किया। उसके शरीर पर मलहम आदि लगाया। अजग को दवाएं भी दी गईं। करीब एक हफ्ते के अहम इलाज में अजगर पूरी तरह स्वस्थ्य हो गया। इसलिए प्रवीण ने उसे खुले जंगल में प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।





अजगर विषहीन, लेकिन ताकतवर होता है

सर्पमित्र प्रवीण तिवारी ने बताया कि अजगर भारत में पाए जाने वाले विषहीन मगर ताकतवर सर्पों में से एक है। आमतौर पर ये मानव के लिए खतरनाक नहीं होते, लेकिन इनकी विशालकाय काया देखकर किसी को भी डर लग सकता है। 8 फीट का अजगर यदि किसी बच्चे को जकड़ ले तो जान भी जा सकती है। यह छोटे-मोटे जानवरों का शिकार कर भूख मिटाते हैं। इसलिए इनसे बचकर रहना जरूरी है।

Loving Newspoint? Download the app now