अगली ख़बर
Newszop

जब गर्जिया देवी मंदिर की 40 सीढ़ियां चढ़े गजराज, परिसर में 2 घंटे तक घूमता रहा हाथी, देखें वीडियो

Send Push
रश्मि खत्री, नैनीताल: जनपद नैनीताल के रामनगर से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां के सुप्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में एक हाथी चालीस सीढ़ियां चढ़ गया और कुछ देर घूमने के बाद वापस उतर भी गया।



रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर से कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया में जम कर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक विशालकाय हाथी मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हुए दिखाई दे रहा है। यह हाथी मंदिर की सीढ़ियां ही नहीं चढ़ा बल्कि मंदिर में जमकर उत्पादन भी मचाया।



नैनीताल के रामनगर में सुप्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर है। यहां कई सीढ़ियां चढ़कर श्रद्धालु गर्जिया देवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं तो वहीं अब हाथी भी मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने लगा है। गर्जिया देवी मंदिर के पुजारी के अनुसार देर रात लगभग एक बजे एक हाथी मंदिर परिसर में आया। थोड़ी देर घूमने के बाद हाथी ने अपने भारी भरकम शरीर के साथ आराम से मंदिर की सीढ़ियां चढ़नी शुरू की।





मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने के बाद हाथी कुछ देर वहीं विचरता रहा और फिर खुद ही नीचे उतर आया। हाथी ने मंदिर के पास बने अस्थाई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। हाथी ने मंदिर परिसर में बनी दुकानों का नुकसान करने और सीढ़ियां चढ़ने की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।



इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हाथी किस तरह से धीरे-धीरे मंदिर की सीढ़ियां चढ़ रहा है और कुछ देर बाद वहां से वापस लौट जाता है। पुजारी के अनुसार हाथी लगभग 2 घंटे तक मंदिर परिषद में घूमता रहा। लेकिन जब उसने उत्पात मचाना शुरू किया तो उन्होंने वन विभाग को सूचित किया जिसके बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को खदेड़ा।



वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गर्जिया देवी मंदिर के आसपास इन दोनों हाथियों की आवाजाही बढ़ी है। यह इलाका कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बफर जोन से लगा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि रात के समय मंदिर क्षेत्र में आवाजाही न करें। उधर सोशल मीडिया में इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं कि आखिर अपने भारी भरकम शरीर के साथ यह हाथी 40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया माता मंदिर तक कैसे पहुंचा। वही वन्य जीव विशेषज्ञ से वन क्षेत्र में मानवीय गतिविधियों के बढ़ने का संकेत मान रहे हैं।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें