अजहर अब्बास, सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक दुल्हन ने अपने मायके और ससुराल वालों बड़ा झटका दे दिया। यहां शादी हुई दुल्हन घर आई। दो दिन बाद वापस मायके पहुंची तो अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। विवाहिता के इस कदम से दो घरों की खुशियां गम में तब्दील हो गई। आखिरकार पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों की ओर से दिए गए सामानों की वापसी तो कर दी गई, लेकिन विवाहिता आने को राजी नहीं है। फिलहाल धम्मौर थाने की पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी है। क्या है पूरा मामला?बंधुआ कला थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी 16 अप्रैल को धम्मौर थानाक्षेत्र के रहने वाली युवती के साथ हुई। 17 अप्रैल की सुबह विवाहिता की धूमधाम से विदाई हुई और वह अपने ससुराल बंधुआ कला आ गई। अगले दिन 18 अप्रैल को धूमधाम से रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित हुई। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भोज भी किया। इस शादी से दोनों पक्ष बेहद खुश थे ,लेकिन लड़की के मन में कुछ और ही चल रहा था। अगले दिन 19 अप्रैल को उसकी विदाई हुई और विवाहिता अपने मायके चली गई। बताया जा रहा है कि देर शाम वह अपने परिवार के कुछ महिलाओ के साथ खेत की तरफ दीर्घ शंका के लिए गई थी। वापस आते वक्त महिलाओं ने पीछे मुड़कर देखा तो वह गायब थी। घर वापस आने के बाद महिलाओं ने इसकी जानकारी परिवारजन को दी। विवाहिता की काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस के पास गया मामलामहिला के गायब होने के मामले की जानकारी धम्मौर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सक्रिय हुई पुलिस ने देर रात लड़की को अमहट के पास से बरामद कर लिया। प्रेमी के साथ दोनों को थाने लाया गया। शुरुआत में मायके वाले लड़की के गायब होने की जानकारी ससुराल पक्ष को देने से बचते रहे। थाने में हुआ समझौताआखिरकार 20 अप्रैल की सुबह ससुरालियों को इसकी जानकारी मिली तो सभी लोग थाने पहुंचे। दूल्हे के पिता ने बताया कि थाने पर दोनों पक्षों के वकील की मौजूदगी में दोनों पक्षों की ओर से लिए-दिए गए सामानों की वापसी पर सहमति बनी। वहीं, थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने बताया कि लड़की के गायब होने के बाद गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
You may also like
पुलिस से बोली मां- मेरी बेटी का अपहरण हो गया है, तुरंत ढूंढने निकल पड़ी पुलिस, फिर सामने आई सच्चाई कि उसने तो कर ली लव मैरिज ι
मौत से पहले बनाई फिल्मी रील, शराब में जहर मिलाकर पी गए जीजा-साले. की गई जान, 1 जिंदा बचा ι
पेड्रो पास्कल ने माइकल बी. जॉर्डन की फिल्म 'सिनर्स' का किया समर्थन
Gold Price Surge: 2025 से 2027 तक सोने की कीमतों में भारी उछाल की संभावना, जानिए विशेषज्ञों की राय
NCET 2025 Advance City Intimation Slip Released for April 29 Exam: Check Steps to Download and Key Details