नई दिल्ली: भारत में लोगों को चाय का शौकीन माना जाता है लेकिन प्रति व्यक्ति चाय की खपत के मामले में दुनिया के कई देश हमसे आगे हैं। भारत में प्रति व्यक्ति चाय की सालाना खपत मात्र 0.32 किलोग्राम है। कम से कम 22 देशों में चाय की प्रति व्यक्ति खपत भारत से ज्यादा है। इस लिस्ट में पहला नाम तुर्की का है। यूरोप के इस देश में प्रति व्यक्ति चाय की सालाना खपत 3.16 किलो है। इस लिस्ट में दूसरा नाम आयरलैंड का है। इस देश में हर आदमी साल में 2.19 किलो चाय पी जाता है। पूरी दुनिया में चाय को लोकप्रिय बनाने वाले ब्रिटेन में प्रति व्यक्ति चाय की सालाना खपत 1.94 किलो है।इसके बाद पाकिस्तान का नंबर है। Statista के मुताबिक हमारे इस पड़ोसी देश में चाय की सालाना खपत 1.50 किलो है जो भारत से करीब पांच गुना है। ईरान में भी चाय की सालाना खपत 1.50 किलो है। रूस में यह खपत 1.38 किलो, मोरक्को में 1.22 किलो, न्यूजीलैंड 1.19 किलो, दक्षिण अमेरिका देश चिली में 1.19 किलो, मिस्र में 1.01 किलो, पोलैंड में 1 किलो, जापान में 0.97 किलो, सऊदी अरब में 0.90 किलो, साउथ अफ्रीका में 0.81 किलो और नीदरलैंड में 0.78 किलो है।
भारत से पीछेयूएई (0.78 किलो), ऑस्ट्रेलिया (0.75 किलो), जर्मनी (0.69 किलो), चीन (0.57 किलो), कनाडा (0.51 किलो), इंडोनेशिया (0.46 किलो) और सिंगापुर (0.37 किलो) भी चाय की प्रति व्यक्ति खपत के मामले में भारत से आगे हैं। स्वीडन (0.29 किलो), नॉर्वे (0.27 किलो), अमेरिका (0.23 किलो), अर्जेंटीना (0.21 किलो), फ्रांस (0.20 किलो), ब्राजील (0.18 किलो), साउथ कोरिया (0.17 किलो), स्पेन (0.15 किलो), इटली (0.14 किलो) और मेक्सिको (0.14 किलो) भारत से पीछे हैं।Tea consumption per capita (annual):
— World of Statistics (@stats_feed) May 1, 2025
🇹🇷 Turkey - 3.16 kg
🇮🇪 Ireland - 2.19 kg
🇬🇧 UK - 1.94 kg
🇵🇰 Pakistan - 1.50 kg
🇮🇷 Iran - 1.50 kg
🇷🇺 Russia - 1.38 kg
🇲🇦 Morocco - 1.22 kg
🇳🇿 New Zealand - 1.19 kg
🇨🇱 Chile - 1.19 kg
🇪🇬 Egypt - 1.01 kg
🇵🇱 Poland - 1.00 kg
🇯🇵 Japan - 0.97…
You may also like
जातिगत जनगणना देशहित में, इसका स्वागत होना चाहिए : किरण चौधरी
सीएम सिद्दारमैया ने जाति जनगणना की केंद्र सरकार की घोषणा का किया स्वागत
जयपुर जवाहर कला केंद्र में रंगरीत कला महोत्सव शुक्रवार से
राजगढ़ः प्रशासन द्वारा अप्रैल माह में 122 बाल विवाह रोके गए, आगामी लग्नों में कड़ी नजर
ग्लोरियस नारी अवॉर्ड एंड सुपर क्लासी मम्मा शो में बिखरी बॉलीवुड की रंगत