नई दिल्ली: वीकेंड पर बड़ी संख्या में कई आयोजनों में लोगों ने प्रतिमाओं का विसर्जन कर गणपति को विदा किया। गणपति विसर्जन को देखते हुए रविवार को यमुना के घाटों, झीलों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। लोगों को यमुना किनारे नहीं जाने दिया जा रहा था। कुछ लोग अपने छोटे-छोटे गणपति लेकर विसर्जन के लिए यमुना किनारे पहुंच रहे थे, लेकिन इन्हें वापस लौटाया जा रहा था।
बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची सीएम गुप्ता
लक्ष्मी नगर में दिल्ली का महाराज नाम से चल रहे गणेश महोत्सव में श्री गणेश सेवा मंडल ने प्रतिमा का विसर्जन किया। बैंक एनक्लेव स्थित डीडीए मिनी क्रिकेट स्टेडियम में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव दिल्ली का महाराज का सत्य नारायण कथा, छप्पन भोग हवन और महाआरती के बाद गणेश को नम आंखों से विदा किया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र लड्ढा, प्रधान आनंद गोयल ने बताया कि चौथे दिन महोत्सव में दिल्ली के महाराज गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने सीएम रेखा गुप्ता पहुंची थीं। संस्था के महासचिव निशांत अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए हर साल इसी तरह आर्टिफिशल टब में गणपति का इको फ्रेंडली विसर्जन किया जा रहा है। टब के पानी का प्रयोग बाद में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक पौधों को उगाने के लिए किया जाएगा।
'होगा अच्छा व्यापार'
गणेश उत्सव को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का दावा है कि इस साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशभर में लगभग 30,000 करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान है। चांदनी चौक के सांसद और कैट के सेक्रेटरी जनरल (एमेरिटस) प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और गोवा सहित कई राज्यों में बड़े पैमाने पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देती है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पूरे देश में 20 लाख से ज्यादा गणेश पंडाल बनाए गए है। ऐसे में यह कारोबार हजारों करोड़ का हो जाता है।

You may also like
'कोयल' की नई उड़ान! सिर्फ आवाज से मिनटों में तैयार हो जाएगा VIDEO
टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री में 44% की वृद्धि, नोएल टाटा के लिए बड़ी सफलता
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने देखी महेश्वरी साड़ी की बुनाई, बुनकरों की कला के हुए मुरीद, बोले- काबिल-ए-तारीफ
2025 का चंद्र ग्रहण: भारत में 15 शहरों में दिखाई देगा रक्त चंद्रमा
'Wednesday Season 2' का नया भाग: रिलीज़ की तारीख, कास्ट और कहानी की झलक