Next Story
Newszop

एक ऐसा हिल स्टेशन जहां फिरंगियों की बसाई जगह पर उन्हें ही नहीं मिलती एंट्री, भारतीयों का खूब किया जाता है सत्कार

Send Push
उत्तराखंड को धरती का स्वर्ग कहते हैं, नेचर लवर्स के देखने के लिए यहां काफी कुछ है, उन्हीं में से एक जगह है चकराता। इस जगह को ब्रिटिश काल में विदेशियों ने बसाया था, आज ये एक खूबसूरत हिल स्टेशन बन चुका है, जहां केवल भारतीय लोगों को ही घूमने की इजाजत मिलती है। जी हां और हैरानी वाली बात ये है, जिन अंग्रेजों ने इस जगह को बसाया था, वो ही अब यहां पैर तक नहीं रख सकते। अगर गर्मियों में यहां जाने का सोच रहे हैं, तो पहले जान लें आखिर इसकी दिलचस्प वजह क्या है और देखने के लिए यहां क्या खूबसूरत जगह हैं।
गर्मियों की छुट्टियां यहां बिताया करते थे अंग्रेज image

चकराता को 1866 में अंग्रेजों ने बसाया था। जिसके बाद अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी के ऊंचे लेवल के अधिकारी गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए यहां आया करते थे। 1869 में ब्रिटिश सरकार ने इसे कैंट बोर्ड के अधीन कर दिया था। यहां से चीन की दूरी भी बहुत ही कम है। साल 1962 में भारत-चीन के बाद यहां तिब्बती यूनिट भी यहां आ गई थी।

ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से किसी भी विदेशी सैलानी एंट्री को पूरी तरह से बैन कर दिया गया। अब यहां इंडियन आर्मी का कैंप है। ऐसे में केवल भारतीय नागरिक ही यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। अगर कोई विदेशी यहां आने की कोशिश करता है, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाता है।


चकराता क्यों है फेमस image

चकराता को लेकर कहते हैं कि ये ऐसी जगह है जहां प्रदूषण ना के बराबर आता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आपको कई खूबसूरत झरने और पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा आप यहां ट्रेकिंग से भी मजा ले सकते हैं। देववन से चकराता का नजारा बढ़ा ही खूबसूरत लगता है। सर्दियों के समय बर्फ से ढके हिमालय पर्वत भी देखने को मिल जाएंगे। चकराता से देववन आप गाड़ी की मदद से जा सकते हैं या कानसार से ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।


सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा image

अगर आप प्रकृति के बीच सूर्यास्त के खूबसूरत नजारे देखना चाहते हैं, तो आपको चकराता से चिरमिरी जाना होगा। ये जगह चकराता से करीबन 4 से 5 किमी दूर है। यहां सूर्यास्त का नजारा इतना खूबसूरत है कि आप उस अनुभव को भूल जाएंगे।


कैम्पिंग और रिवर राफ्टिंग image

अगर आप कैम्पिंग और रिवर राफ्टिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कनासर जाना पड़ेगा। यहां आपको लग्जीरियस टेंट की सुविधा भी मिल जाएगी। साथ ही आप अपने टेंट लेकर भी जा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां रिवर राफ्टिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, प्रकृति की सैर और झरना रैपलिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा भी ले सकते हैं।


टाइगर फॉल जा सकते हैं image

चकराता में आप टाइगर फॉल का मजा ले सकते हैं। ये उत्तराखंड का सबसे ऊंचा झरना है और यहां मुख्य आकर्षण है। देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं, वहीं जमुना एडवेंचर पार्क, बुधेर गुफा आदि में भी घूमने के लिए आप जा सकते हैं।


कैसे पहुंच सकते हैं चकराता image

अगर आप सड़क के रास्ते, रेल मार्ग और हवाई मार्ग से जा रहे हैं तो चकराता आप आसानी से पहुंच सकते हैं। पास की जगह देहरादून है यानी आपको पहले देहरादून जाना पड़ेगा। देहरादून पहुंचने के बाद आप गाड़ी या टैक्सी की मदद से चकराता जा सकते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now