इंटरनेट डेस्क। अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया। उन्होंने बिहार के गोपालगंज के बेलसंड में घर पर ही अंतिम सांस ली। वे 89 साल की थीं और बीते कुछ समय से बीमार थीं। मां के अंतिम समय में पंकज उनके साथ थे। त्रिपाठी परिवार ने एक बयान में कहा, हमें बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया है।
बताया जा रहा हैं कि पंकज त्रिपाठी की मां कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने परिवार के बीच, नींद में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उनके साथ थे। परिवार ने इस दुख की घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की है और सभी से अनुरोध किया है कि वे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार बेलसंड में किया गया, जिसमें परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। पंकज त्रिपाठी अपनी मां के बहुत करीब थे। वह अक्सर कहते थे कि उनकी मां ने उन्हें अनुशासन, विनम्रता और दया सिखाई।
pc- etv bharat
You may also like

जवानों की छुट्टियां कैंसिल! 10 स्पेशल टीमों का गठन, बड़े ऑपरेशन की तैयारी में फोर्स, टारगेट में 50 से ज्यादा गांव

दिल्लीः बाढ़ के बाद से यमुना के प्रदूषण स्तर में आई गिरावट, लेकिन फिर भी बढ़ रही टेंशन

वर्ल्ड कप जीतकर बच्चों की तरह पिता की गोद में चढ़ गई थीं हरमनप्रीत कौर, वीडियो देखकर हो जाएंगे इमोशनल!

खाना पकाना नहीं आता.. सास-ससुर, पति संग एक घर में रहती हैं सोनाक्षी सिन्हा, शादी से पहले ससुराल में पूछा गया सवाल

सतत और जलवायु अनुकूल खेती की दिशा में पहल — वाटरशेड ऑर्गनाइजेशन ट्रस्ट ने किसानों का एक्सपोजर विजिट कराया




