जयपुर। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज प्रकृति चेतना सेवा संस्थान द्वारा संचालित गौ दीपक अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने गाय के गोबर से बने दीयों का शुभारंभ भी किया।
प्रकृति चेतना सेवा संस्थान के इस कार्यक्रम में संस्थान के योगेश बंसल, नरेश, मालीराम गुप्ता, भीमराज शर्मा तथा हरिओम मिश्रा उपस्थित रहे। प्रकृति चेतना सेवा संस्थान ने दीपों के त्योहार दीपावली पर आमजन से मिट्टी के दीयों के स्थान पर गाय के गोबर से बने दीयों को जलाने की अपील की है।
आपको बता दें कि दीपों के त्योहार दीपावली का देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। ये त्योहार इस बार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपावली के त्योहार पर घरों में विशेष सजावट की जाती है। वहीं रात को दीए जलाए जाते हैं।
PC: SJ
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
15 अक्टूबर 2025 वृश्चिक राशिफल : करियर में कुछ चुनौतियां रहेंगी, वाणी पर संयम रखें
Y कैटेगिरी की सुरक्षा के लिए हमारे पास पैसा नहीं... आखिर 10 बार MLA, एक बार सांसद आजम खान की संपत्ति कितनी?
5-10 साल में अपना असली रंग दिखाएगा एआई… बड़े टेक एक्सपर्ट की चेतावनी- हैक हो सकते हैं AI मॉडल
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती मामले में अंतिम सुनवाई 29 को
गर्भावस्था के दौरान सही खान-पान: जानें क्या है जरूरी!