रांची, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । दक्षिणी झारखंड के कुछ स्थानों में 19 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है।
विभाग के अनुसार दक्षिणी जिलों में गर्जन के साथ 30-40 किमी की रफ्तार के साथ तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ जिले के महेशपुर में 20.4 मिमी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई।
राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 21.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाये रहे। हालांकि बीच-बीच में धूप भी खिली।
रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जमशेदपुर में 32.6, डाल्टेनगंज में 31.9, बोकारो में 32.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियय रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
जम्मू-कश्मीर के सुदूर गांव में उम्मीद की किरण लेकर आई भारतीय सेना, लड़के को मिली अपनी आवाज
डीपीएल 2025 : लायंस ने जीता तीसरा मुकाबला, टाइगर्स की लगातार पांचवीं हार
जेलेंस्की के समर्थन में यूरोपीय यूनियन, ट्रंप के प्रयास का किया स्वागत
पुतले से शादी रचा कर प्रेग्नेंट हुई महिला, बच्चा भी पुतला पैदा किया, बोली- 35 मिनट लेबर पेन हुआ
पावर ग्रिड से लेकर सुजलॉन तक, 5 स्टॉक्स में 28% तक जबरदस्त अपसाइड, ब्रोकरेज रिपोर्ट का बड़ा दावा