जालंधर, 21 अगस्त (Udaipur Kiran) । 15वें हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला। हॉकी हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं मेज़बान हॉकी पंजाब अब तीसरे स्थान के लिए उत्तर प्रदेश हॉकी से भिड़ेगा।
पहले सेमीफाइनल में हॉकी हरियाणा ने उत्तर प्रदेश हॉकी को 3-0 से हराया। हरियाणा के लिए नितिन ने (3’, 54’) दो गोल दागे, जबकि जीतपाल (47’) ने एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
दूसरा सेमीफाइनल बेहद कड़ा मुकाबला साबित हुआ, जिसमें हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने मेज़बान हॉकी पंजाब को 3-2 से मात दी। ओडिशा की ओर से प्रताप टोप्पो ने (1’, 15’) दो गोल किए, जबकि करन लकड़ा (58’) ने अंतिम मिनटों में निर्णायक गोल दागा। पंजाब की ओर से कप्तान गुरसेवक सिंह (12’) और मनमीत सिंह राय (44’) ने गोल किए, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।
अब फाइनल में हॉकी हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा आमने-सामने होंगे। तीसरे स्थान के लिए हॉकी पंजाब का मुकाबला उत्तर प्रदेश हॉकी से होगा।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रभात मिश्रा
You may also like
ब्रैड पिट की फिल्म 'F1' का OTT पर रिलीज़ डेट और विवरण
ड्रीम स्पोर्ट्स ने रियल मनी गेमिंग संचालन बंद करने का निर्णय लिया
CM विष्णु देव साय के ग्लोबल आउटरीच मिशन की शुरूआत; 10 दिवसीय विदेश दौरे पर जापान और साउथ कोरिया की करेंगे यात्रा
UP : बुलंदशहर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 भाइयों की मौत, ट्रक चालक हुआ फरार
प्राइम वीडियो पर 'कुल्पा नुस्त्रा' का प्रीमियर 16 अक्टूबर 2025 को