गोड्डा, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिले के बोआरीजोर ललमटिया क्षेत्र में हुए सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले ने राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेकेएलएम) के डुमरी विधायक जयराम महतो ने शनिवार को महागामा ऊर्जानगर से राजमहल हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में इस प्रकरण पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
महतो ने कहा कि जनता को न्याय और पारदर्शिता चाहिए। अगर इस मामले की गहन और स्वतंत्र जांच नहीं हुई तो आम लोगों का भरोसा पुलिस और प्रशासन से उठ जाएगा। उन्होंने इस मुठभेड़ की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
विधायक ने कहा कि पुलिस और प्रशासन को चाहिए कि पूरी पारदर्शिता बरतते हुए सच्चाई सामने लाए। अगर प्रशासन निष्पक्ष जांच कराता है तो इससे पुलिस की छवि और साख और भी मजबूत होगी।
इस मौके पर परिमल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
————-
(Udaipur Kiran) / रंजीत कुमार
You may also like
मप्र में उत्साह के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 12 बजते ही गूंजा जय कन्हैया लाल की
PM मोदी की लाल क़िले से RSS तारीफ़ पर बवाल, ओवैसी ने लगाया देश के अपमान का आरोप!
नंद के घर 'आनंद' बन आए कान्हा, कृष्ण मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Haryana Rain Alert : हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी! क्या होगा जनजीवन पर असर?
17 अगस्त को मौसम का तांडव: भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, क्या आप तैयार हैं?