भागलपुर, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । बिहार के पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता बुधवार को भागलपुर पहुंचे। उन्होंने जिला अतिथि गृह में पंचायती राज विभाग से जुड़ी योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।
इस दौरान मंत्री ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और धरातल पर चल रहे कार्यों का मूल्यांकन किया। मंत्री ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने पंचायती राज विभाग के माध्यम से कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा है। जिनका लाभ अब गांव-गांव तक लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और कल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है।
इसी बीच उन्होंने महागठबंधन पर भी तंज कसा। मंत्री ने कहा कि बिहार की जनता महागठबंधन को पसंद नहीं करती है। यहां तक कि महागठबंधन के नेताओं को यह भी पता नहीं है कि यदि उनकी सरकार बनती है तो उपमुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर
You may also like
रोहित और विराट के संन्यास के बाद केएल राहुल पर है बड़ी जिम्मेदारी: पार्थिव पटेल
संपत्ति की रजिस्ट्री करवाकर ही खुद को मान` बैठे हैं मालिक तो खा जाएंगे धोखा चाहिए होंगे ये 12 दस्तावेज
अक्षय कुमार के करीबी दोस्त: एक खास शख्सियत की कहानी
एक महिला ने “अल-बगदादी” नामक एक कपड़ा व्यापारी` से शादी की, जो कंजूस था। एक दिन उसने एक मुर्गी खरीदी और अपनी पत्नी से उसे पकाने को कहा। जब वे खाना खा रहे थे तो उन्होंने दरवाजे पर दस्तक सुनी। पति ने दरवाजा खोला और देखा कि एक गरीब आदमी कुछ खाना मांग रहा है। उसने उसे कुछ
जन समस्याओं और सरकारी विफलताओं को उजागर करने के लिए पदयात्रा : लेनिन मोहंती