मुंबई, 03 सितंबर (Udaipur Kiran) । मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल ने बुधवार को कहा कि मराठा समाज को मिली सफलता का सारा श्रेय मराठा समाज के लोगों का ही है। मराठा समाज के लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर यह लड़ाई जीत ली है। बहुत इंतज़ार करना पड़ा। कई सदियों के बाद मराठों को आखिरकार सफलता मिली है।
मनोज जरांगे मंगलवार को आजाद मैदान में अपना आंदोलन कर सीधे संभाजीनगर जिले में स्थित गैलैक्सी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जरांगे ने कहा कि पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के सभी मराठा आरक्षण के दायरे में आयेंगे। जिनके पास रिकॉर्ड नहीं हैं, इसलिए गजेटियर लागू करना ज़रूरी था।
मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि 1881 में सरकार ने मराठों के हित में एक भी लाइन नहीं लिखी। आज़ादी को 75-76 साल हो गए हैं, लेकिन राजपत्र मराठों के अधिकारों के लिए है और उसमें मराठों के लिए एक भी लाइन नहीं थी। मनोज जरांगे पाटिल ने अपील की कि बस धैर्य रखें, शांत रहें। शांत दिमाग से सोचें। हमें किसी विदूषक और विचारहीन व्यक्ति पर भरोसा करके अपने धैर्य और भरोसे को कभी नहीं डगमगाने देना चाहिए।
—————
(Udaipur Kiran) यादव
You may also like
आपकी रसोई की` हल्दी असली है या 'पीला ज़हर'? घर पर 2 मिनट में ऐसे करें पता
मौलाना मदनी के बयान पर मचा बवाल, जमीअत ने खोली न्यूज चैनलों की पोल!
श्रीनगर की हज़रतबल दरगाह क्यों है ख़ास, जहां अशोक स्तंभ पर छिड़ा है विवाद
राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की दोस्ती से टैरिफ वार्ता सुलझाने में मदद मिलेगी: हर्षवर्धन श्रृंगला
इतनी बड़ी स्क्रीन और फिर भी किफायती! जानें TCL NxtPaper 60 Ultra की खूबियाँ”