रांची, 15 अगस्त (Udaipur Kiran) । परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर अमर शहीद जयप्रकाश उरांव की पत्नी के हाथों से शुक्रवार को ध्वजारोहण किया गया।
मौके पर उत्तम यादव ने कहा झारखंड के निर्माता स्वर्गीय शिबू सोरेन को भारत रत्न के हकदार हैं।
उन्होंने कहा कि गुरुजी के पैतृक गांव नेमरा से पवित्र माटी लेकर पैदल रांची आएंगे एवं राज्यपाल के माध्यम से देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ताकि जल्द से जल्द गुरुजी को भारत रत्न मिल सके।
रांची के दर्जनों चौक चौराहा पर गुरुजी को भारत रत्न लेकर बैनर, कट आउट लगाया गया और अल्बर्ट एक्का चौक में सेल्फी स्टैंड लगाया गया, जहां बहुत लोगों ने अपना फोटो खींच कर गुरुजी को भारत रत्न देने का समर्थन किया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
सीबीएसई की नई पहल: 2026-27 से कक्षा 9 में ओपन-बुक परीक्षा
नया भारत धमकी बर्दाश्त नहीं करता, मुंहतोड़ जवाब देता है : स्वामी महेंद्र दास महाराज
Sore Throat Home Remedies : गले की खराश और खांसी का देसी इलाज! किचन की ये चीजें बनेंगी आपकी सबसे बड़ी मदद
Janmashtami 2025: भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग में चढ़ती हैं क्या क्या चीजें, नहीं हैं अगर पता तो फिर होनी चाहिए जानकारी
Uttar Pradesh: रिश्ते के चाचा ने बालिका के साथ किया दुष्कर्म, अब...