नई दिल्ली, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति का यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के समस्त राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।
दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के बाद क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण संबंधित क्षेत्रीय चैनलों पर किया जाएगा। इसी प्रकार, आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क के माध्यम से रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन का प्रसारण करेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार
You may also like
विष मैन की कहानी: अनगिनत काटने के बाद भी बेअसर, देखें वीडियो!
ENG VS IND 2025: शुभमन गिल की बल्लेबाजी से खुश हुए सिक्सर किंग युवराज, कप्तानी को लेकर कही ये बड़ी बात
पीरियड्स के दौरान महिलाओं पर जुल्म: “पेड़ छू लिया तो फल नहीं आएंगे”, ऐसी अफवाहें फैलाई जाती थीं!
सी मोहन: बॉलीवुड के प्रतिष्ठित डिजाइनर की कहानी
राज कुंद्रा का चौंकाने वाला ऑफर: 'मैं अपनी किडनी आपको दे दूंगा!' प्रेमानंद महाराज ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब