एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट को मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में तकनीकी खराबी की आशंका के चलते पायलट ने यह बड़ा फैसला लिया। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि 02 नवंबर को फ्लाइट AI174 ने उलानबटार में सुरक्षित लैंडिंग की। अब तकनीकी टीम विमान की जांच में जुटी है। एयरलाइन ने कहा, “हम अपने यात्रियों को हर संभव मदद दे रहे हैं ताकि उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।” हालांकि, फ्लाइट में कितने यात्री सवार थे, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
विदेश मंत्रालय की मददमंगोलिया में फंसे यात्रियों की मदद के लिए भारत का विदेश मंत्रालय तुरंत हरकत में आ गया है। मंत्रालय यात्रियों को सुरक्षित और जल्दी से दिल्ली पहुंचाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है। एयर इंडिया ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए हरसंभव कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएंयह कोई पहला मौका नहीं है जब एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी की वजह से मुश्किल का सामना करना पड़ा हो। बीते 17 अक्टूबर को इटली के मिलान से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत के चलते उड़ान रद्द करनी पड़ी थी। उस वक्त 256 यात्रियों को 19 अक्टूबर को एक विशेष फ्लाइट के जरिए भारत लाया गया था।
हाल की अन्य इमरजेंसी लैंडिंग29 अक्टूबर: देहरादून-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट देहरादून से बेंगलुरु जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण वापस देहरादून एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट 53 मिनट तक हवा में रही और एक पक्षी से टकराने (बर्ड हिट) की वजह से यह स्थिति बनी। सौभाग्य से, विमान में सवार सभी 170 यात्री सुरक्षित रहे।
1 सितंबर: पुणे-दिल्ली स्पाइसजेट फ्लाइट पुणे से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को तकनीकी खराबी की वजह से टेक-ऑफ के एक घंटे बाद पुणे में ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट ने सुबह 6:40 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन 8:10 बजे दिल्ली पहुंचने से पहले यह दिक्कत आ गई।
25 अगस्त: कजाकिस्तान-दिल्ली फ्लाइट कजाकिस्तान के अल्माटी से दिल्ली आ रही अस्ताना एयरलाइंस की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण दिल्ली में लैंडिंग नहीं हो सकी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इसे जयपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया, जहां सुबह 11 बजे फ्लाइट सुरक्षित उतरी।
31 अगस्त: दिल्ली-इंदौर एयर इंडिया फ्लाइट दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2913 के दाहिने इंजन में टेक-ऑफ के कुछ देर बाद आग लगने का अलर्ट मिला। पायलट ने तुरंत इंजन बंद कर एक इंजन पर विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा।
29 अगस्त: देहरादून-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट देहरादून से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर लैंडिंग की अनुमति ली और सभी यात्री सुरक्षित रहे।
You may also like

'बॉर्डर 2' से वरुण धवन का फर्स्ट लुक जारी, पर्दे पर बनेंगे 'देश का सिपाही' होशियार सिंह दहिया, फैंस बोले- फायर है

Old Pension Scheme: सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! क्या पुरानी पेंशन योजना हमेशा के लिए बंद हो जाएगी?

पीएम मोदी इससे इनकार क्यों करते हैं कि ट्रंप से उनकी बात होती है... कांग्रेस ने कौन सा वीडियो पोस्ट कर उठाया सवाल

Jio Plan- जियो मात्र 355 रुपए में दे रहा हैं इतना कुछ, जानिए इसके बारे में

आखिर आ ही गई Hero की पहली इलेक्ट्रिक बाइक! Vida VXZ का टीजर आउट, EICMA 2025 बनेगा गेम-चेंजर





